UP Election 2022 : मतदान करने में मेरठ कैंट के मतदाता पीछे, किठौर और सरधना आगे, वर्ष 2002 से 2017 तक के आंकड़े बता रहे मतदान प्रतिशत
मेरठ दक्षिण विधानसभा के पिछले मतदान प्रतिशत पर गौर करें, तो 150 बूथ ऐसे हैं जो 60 प्रतिशत मतदान भी नहीं करा सके। 22 बूथ 50 प्रतिशत से भी कम रहे। ऐसे में यहां भी स्थिति मतदान के लिए ठीक नहीं है।
विस्तार
मेरठ जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। मतदाताओं को दस फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। मेरठ में अभी तक मैत्री क्रिकेट मैच, दंगल, पतंग महोत्सव हो चुके हैं।
आज रन फॉर वोट का भी आयोजन किया जाना है। लेकिन इसके बाद भी वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनौती बरकरार है। वर्ष 2002 से लेकर 2017 के चुनाव में हमेशा कैंट विधानसभा क्षेत्र वोट प्रतिशत में सबसे पीछे और किठौर, सरधना सबसे आगे रहे हैं। इससे साफ है कि शहर से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोग मतदान करते हैं। शहर विधानसभा के 69 बूथ ऐसे हैं जो 60 प्रतिशत से कम मतदान करते हैं।
47 बूथ ऐसे जहां 50 प्रतिशत भी मतदान नहीं
कैंट विधानसभा के 47 बूथ ऐसे हैं जहां 50 प्रतिशत भी मतदान नहीं होता है। शहर में सबसे अहम माने जाने वाले कैंट में मतदान के लिए प्रति लोगों की जागरूकता मतदान प्रतिशत से सामने आ रही है। कैंट में प्राथमिक स्कूल के बूथ पर 20.88 प्रतिशत, कम्यूनिटी हॉल पर 22 प्रतिशत, तोपखाना में 35 प्रतिशत और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में मात्र 34 प्रतिशत मतदान 2017 में हुआ था।
दक्षिण के 150 बूथों पर 60 प्रतिशत भी वोटिंग नहीं
दक्षिण विधानसभा के पिछले मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो 150 बूथ ऐसे हैं जो 60 प्रतिशत मतदान भी नहीं करा सके। 22 बूथ 50 प्रतिशत से भी कम रहे। ऐसे में यहां भी स्थिति मतदान के लिए ठीक नहीं है।
2002 का मत प्रतिशत
सिवालखास : 43.80
किठौर : 54.75
हस्तिनापुर : 50.88
सरधना : 55.40
कैंट : 38.63
मेरठ शहर : 37.01
खरखौदा : 56.00
2012 का मत प्रतिशत
सिवालखास : 65.69
किठौर : 66.37
हस्तिनापुर : 61.60
सरधना : 72.46
कैंट : 58.62
मेरठ शहर : 64.26
मेरठ दक्षिण : 61.57
2007 का मत प्रतिशत
सिवालखास : 42.00
किठौर : 52.40
हस्तिनापुर : 48.75
सरधना : 51.72
कैंट : 41.75
मेरठ शहर : 41.85
खरखौदा : 52.85
2017 का मत प्रतिशत
सिवालखास : 70.71
किठौर : 71.70
हस्तिनापुर : 67.76
सरधना : 71.83
कैंट : 58.96
मेरठ शहर : 64.69
मेरठ दक्षिण : 63.14