फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Up Election 2022: There will be a fight over tickets in the Samajwadi Party and a big leader of BSP may join

यूपी चुनाव की तारीखों का एलान: अब सपा में टिकटों को लेकर होगा घमासान, बसपा के एक बड़े नेता हो सकते हैं साइकिल पर सवार

Sun, 09 Jan 2022 07:12 AM IST
कपिल kapil अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 09 Jan 2022 07:12 AM IST
सार

यूपी चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। वहीं अब समाजवादी पार्टी में टिकटों को लेकर घमासान होगा। बताया जा रहा है कि एक सीट पर कई-कई दावेदार हैं। वहीं बसपा के एक बड़े नेता सपा में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Up Election 2022: There will be a fight over tickets in the Samajwadi Party and a big leader of BSP may join
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 बिगुल बज गया है। चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मेरठ में पहले फेज में 10 फरवरी को मतदान है, यानी महज एक माह बचा है। अब सपा में टिकटों को लेकर घमासान होगा। एक-एक सीट से कई-कई दावेदार हैं। टिकट के दावेदारों को रालोद गठबंधन को लेकर भी असमंजस है, क्योंकि रालोद के खाते में दो सीटें जाएंगी। कयास है कि सिवालखास और मेरठ कैंट, ये दो सीटें रालोद के खाते में जाएंगी।

विज्ञापन

 
2017 विधानसभा चुनाव में सपा मेरठ जिले की सात में से शहर की एक विधानसभा सीट ही जीत पाई थी। मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट गठबंधन में कांग्रेस के पास थी, जबकि अन्य चार सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। शहर से विधायक रफीक अंसारी एकमात्र जीते थे, इसलिए उनकी दावेदारी इस बार भी मजबूत है। इस बार सपा के दिग्गज जो अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, उनमें हस्तिनापुर सीट से दो बार जीत चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि, तीन बार किठौर से जीते पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और सिवालखास से विधायक रह चुके गुलाम मोहम्मद प्रमुख हैं। सरधना से अतुल प्रधान पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण फिर से टिकट के लिए दावेदारी की है। दक्षिण सीट से महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और बसपा से आए योगेश वर्मा का नाम भी चल रहा है। 
विज्ञापन


सपा में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान हस्तिनापुर सीट को लेकर होने की संभावना है। यहां से मुख्य तौर पर पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, योगेश वर्मा, विपिन मनोठिया और प्रशांत गौतम दावेदार हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर खेमा यहां से प्रशांत गौतम के टिकट चाहता है, जबकि अतुल प्रधान, योगेश वर्मा के पक्ष में हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, विपिन मनोठिया के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

हाईकमान तय करेगा टिकट
किसको कहां से टिकट देना है यह पार्टी हाईकमान तय करेगी। इस बार सपा की सरकार बनने जा रही है, जो भी प्रत्याशी लड़ेगा वह जीतेगा। - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा 

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
 
एक बसपा नेता थाम सकते हैं सपा का दामन 
शहर के एक बड़े बसपा नेता जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में शनिवार को उनकी सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई है। उनकी गाड़ी लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर खड़ी देखी गई है। पार्टी में शामिल हुए तो वह भी टिकट के दावेदार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed