फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022 Samajwadi party candidate adil chaudhary disputed video BJP IT head Amit Malviya ask Akhilesh has he given tickets to hindu opposing goons

UP Election 2022: सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी के वीडियो पर अमित मालवीय का सवाल- क्या अखिलेश ने हिंदू विरोधी गुंडों को दिया है टिकट

Wed, 26 Jan 2022 10:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jan 2022 10:33 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आदिल चौधरी का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर अब वह घिर गए हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Samajwadi party candidate adil chaudhary disputed video BJP IT head Amit Malviya ask Akhilesh has he given tickets to hindu opposing goons
अमित मालवीय ने आदिल चौधरी के वीडियो पर अखिलेश से पूछा सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियों का एक-दूसरे पर हमला तेज हो गया है। राजनेता अपने विरोधियों को कटघरे में खड़ा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आदिल चौधरी का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर अब वह घिर गए हैं।

विज्ञापन


उनके बहाने भाजपा सीधा अखिलेश यादव पर हमला कर पूछ रही है क्या अखिलेश ने ऐसे ही हिंदू विरोधी गुंडों को टिकट दिया है। दरअसल आदिल चौधरी एक बैठक के दौरान कुछ अपशब्द कहते दिख रहे हैं, जिसका वीडियो भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन


अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किया है, 'मेरठ दक्षिण से सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी ने हिंदुओं को दी धमकी, कहा “हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं... चुनचुन कर बदला लिया जाएगा" क्या अखिलेश ने नाहिद हसन, आदिल चौधरी जैसे हिंदू विरोधी गुंडो को ही टिकट दिया है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी के वीडियो की जांच कर रही पुलिस, होगा मुकदमा
मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी के विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि वीडियो का परीक्षण कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके पास सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी का वीडियो सामने आया है। इसमें वह विवादित बयान दे रहे हैं। वीडियो के बारे में साइबर एक्सपर्ट से भी राय ली गई है। यदि चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो आदर्श आचार संहिता सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गलत भाषा का प्रयोग करने का अधिकार किसी को नहीं है। प्रत्याशी चाहे किसी भी पार्टी का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed