फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Priyanka Gandhi in Meerut today: Door to door campaign for candidates in Hastinapur and Mawana

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने मेरठ के हस्तिनापुर और मवाना में प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर किया चुनाव प्रचार

Tue, 08 Feb 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Feb 2022 11:48 AM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए प्रचार किया।
 

विज्ञापन
UP Election 2022: Priyanka Gandhi in Meerut today: Door to door campaign for candidates in Hastinapur and Mawana
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मेरठ पहुंचीं। यहां उन्होंने मवाना और हस्तिनापुर क्षेत्र में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। हस्तिनापुर की कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए प्रचार किया।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी सुबह साढ़े ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से जंबूद्वीप पर बने हैलीपैड पर उतरीं। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जंबूद्वीप के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र कीर्ति स्वामी ने प्रियंका गांधी का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। यहां से प्रियंका गांधी ज्ञानमती माता से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं। इसके बाद वह घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगी। 
विज्ञापन


मेरठ में आज रहेगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर एक बजे सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के वीरमत पब्लिक स्कूल कैथवाड़ी में जनसभा करेंगे, तो असदुद्दीन ओवैसी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिवालखास में करेंगे जनसभा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर एक बजे सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के वीरमत पब्लिक स्कूल कैथवाड़ी में जनसभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो मंशा देवी मंदिर से भोलेश्वर मंदिर नई सड़क तक होगा। 

गठबंधन के लिए वोट मांगेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए लावड़ में जनसंपर्क करेंगे। यहां से गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान हैं। इसके बाद वह खतौली, मुजफ्फरनगर जाएंगे। वहां राजपाल सैनी प्रत्याशी हैं।

सिवालखास में प्रचार करेंगे ओवैसी
वहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। ओवैसी चंदोरा गांव में लोगों के बीच पहुंचेंगे। वहां से प्रचार कर दिल्ली लौट जाएंगे।

कांग्रेस के लिए इमरान प्रतापगढ़ी करेंगे जनसंपर्क
शहर विधानसभा में कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी जनसंपर्क करेंगे। वह शहर प्रत्याशी रंजन शर्मा के लिए समर्थन मांगेंगे। वहीं, हस्तिनापुर की कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खुद पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed