{"_id":"61f9811c7dd0ce02a378655a","slug":"up-election-2022-aap-leader-sanjay-singh-said-that-the-government-of-the-aam-aadmi-party-will-be-formed-in-uttar-pradesh-not-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आप नेता संजय सिंह बोले- उत्तर प्रदेश में चलेगी झाडू, सत्ता से बाहर होगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आप नेता संजय सिंह बोले- उत्तर प्रदेश में चलेगी झाडू, सत्ता से बाहर होगी भाजपा
Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
सार
मेरठ पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार झाडू चलेगी और भाजपा सत्ता से बाहर होगी। वहीं बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनता के हित में नहीं, बल्कि देश की सरकारी संपत्ति बेचने वाला है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि देश की सरकार आम आदमी के खिलाफ है। बजट जनता के हित में नहीं, बल्कि देश की सरकारी संपत्ति बेचने वाला है। न तो किसान, रोजगार की बात हुई और न ही कर्मचारी के हित में। उन्होंने कहा कि यूपी के चुनाव में झाडू चलेगी और भाजपा सत्ता से बाहर होगी। जनता को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर वोट देना चाहिए।
विज्ञापन
संजय सिंह ने मंगलवार को गढ़ रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दो करोड़ रोजगार का वादा करने वालों ने बेरोजगारी बांट दी। देश में गरीब, किसान और युवा की चिंता नहीं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पास पांच साल में क्या किया, यह बताने को कुछ नहीं है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी जी बताएं कि जिस पाकिस्तान और जिन्ना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, आखिर वह पाकिस्तान में क्यों गए थे। उन्होंने कहा मनीष गुप्ता की हत्या को व्यापारी नहीं भूल सकता है। प्रदेश में एसएसपी व्यापारी से रंगदारी मांग रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सोमेंद्र ढाका, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, प्रत्याशी कुलदीप त्यागी, ओमदत्त त्यागी, कैप्टन कपिल शर्मा, मदन सिंह मान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा