फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: disclosure of gang of fake currency making, and five arrested

यूपी: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार, जाली करेंसी बरामद

Mon, 27 Aug 2018 03:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 27 Aug 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
UP: disclosure of gang of fake currency making, and five arrested
गिरोह के बारे में बताते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में लंबे समय से नकली नोट बनाकर देहात क्षेत्र व छोटे दुकानदारों के बीच खपा रहे गिरोह के मुखिया समेत पांच सदस्यों को क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1.63 लाख के नकली नोट और प्रिंटर भी बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा के नेतृत्व में एटूजेड चौराहे के पास से सूचना के आधार पर बोलेरो व बाइक सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से प्रिंटर व दो हजार व पांच-पांच सौ के 1.63 लाख की नकली करेंसी के साथ ही एक पेपर कटर, एक स्केल फाइबर, की-बोर्ड, डाटा केबल, सादे पेपर का आधा पैकेट, डिस्कवर बाइक व बोलेरो बरामद की गई है।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में देवबंद के गांव नियामतपुर निवासी सोमपाल, गांव बंदरजूड़ा निवासी अंकुर, गांव घड़ौली निवासी ब्रजभूषण त्यागी, पुरकाजी के गांव कम्हेड़ा निवासी जहीर हसन और भोपा के गांव बेलड़ा निवासी इंतजार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया नियामतपुर निवासी सोमपाल गिरोह का मुखिया है, जो लंबे समय से अपने गांव में ही प्रिंटर पर नकली नोट बनाकर उन्हें गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से सप्लाई करता है।
 
देहात क्षेत्रों के साथ ही पैंठ, छोटे दुकानदार और गांव-देहात के पेट्रोल पंपों पर रात के समय चलाकर रफूचक्कर हो जाते थे। उक्त आरोपी अब गांव पचैंडा कलां में भी नकली नोट छापने का काम शुरू करने के प्रयास में थे, जिसके लिए वे प्रिंटर लेकर आए थे, लेकिन ठिकाने पर पहुंचने से पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी ने नकली नोटों के सौदागरों को दबोचने वाली टीम का उत्साहवर्द्धन किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed