फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP DGP OP Singh inaugurated fire station in Baghpat District

यूपी: डीजीपी ओपी सिंह ने बागपत के खेकड़ा में फायर स्टेशन का किया उद्घाटन

Mon, 17 Jun 2019 06:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
UP DGP OP Singh inaugurated fire station in Baghpat District
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के खेकड़ा शहर में डूंडाहेडा मार्ग स्थित फायर स्टेशन का सोमवार को डीजीपी ओपी सिंह ने उद्घाटन किया। फायर स्टेशन का निर्माण 2012 में शुरू हुआ था और यह भवन 2016 में बनकर पूर्ण हुआ। फायर स्टेशन साढ़े पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर  2.82 करोड़ रुपये की लागत से बना है।

विज्ञापन


जिले में डीजीपी ओपी सिंह के दौरे को लेकर पुलिस की चाल बदली नजर आई।  पुलिस अफसर कमियों को दुरुस्त करने में लगे रहे। कोतवाली के औचक निरीक्षण की संभावना को देख तैयारी पूरी कर ली गई थी।

विज्ञापन

डीजीपी के दौरे को लेकर पुलिस अफसरों में खलबली मची है। अफसर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। डीजीपी कोतवाली बागपत का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसे लेकर कोतवाली को चमकाया गया है।

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि डीजीपी का खेकड़ा और पुलिस लाइन में कार्यक्रम है। वह कोतवाली का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। सोमवार को शाम पांच बजे डीजीपी खेकड़ा पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed