फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will reach Meerut today, will hold meeting with officials

Meerut: केशव प्रसाद मौर्या बोले- राम मंदिर आंदोलन से शुरू की राजनीति, अयोध्या में मंदिर निर्माण बड़ी उपलब्धि

Wed, 02 Nov 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों से वार्ता करेंगे और भैसाली मैदान में चल रही श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे।

विज्ञापन
UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will reach Meerut today, will hold meeting with officials
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ पहुंचे। दोपहर 2:35 बजे वह राजेंद्रपुरम स्थित जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचे। यहां वह सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। यहां जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इससे पहले वह भैसाली मैदान में चल रही श्रीराम कथा में भी पहुंचे।

विज्ञापन


गंगानगर के राजेंद्र पुरम स्थित जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास पर बुधवार दोपहर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिनेश खटीक की माता सरोज देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद उनके पिता व भाई से वार्ता की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी माता का स्वभाव बहुत ही शालीन रहा। ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलता हैं। इस दौरान दिनेश खटीक ने उनके बारे में पूरी जानकारी दी। करीब 20 से 25 मिनट रुकने के पश्चात वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ढाई फीट के अजीम मंसूरी को आखिर मिल गई दुल्हन, बैंड-बाजा-बरात लेकर पहुंचे हापुड़, आज करेंगे निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन

भैसाली मैदान आयोजित श्रीराम कथा में भी उप मुख्यमंत्री पहुंचे। श्री चिन्मयानंद जी बापू की कथा मैं पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं विहिप से जुड़ा हूं। इसलिए राम कथा और रामलीला मैं स्वयं भी जाता हूं। अधिक से अधिक रामकथा हो इसका प्रयास करता हूं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। योगी और मोदी के सुशासन में चित्रकूट और प्रयागराज सहित सभी धर्म स्थलों का विकास हो रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने स्वयं श्री राम मंदिर की लड़ाई लड़ी तब अशोक सिंघल जी नेतृत्व कर रहे थे आज अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह हमारी उपलब्धि है।

श्रीरामचरितमानस के विषय में बताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुलसीदास जी ने हमें माता पिता के चरण छूने के संस्कार दिए रामायण से हमें सीख मिलती है पिता की आज्ञा पर श्री राम 14 वर्ष के वनवास पर गए और भरत जी ने सिंहासन पर श्री रामचंद्र जी की खड़ाऊं रखकर राजकाज चलाया। इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।

चिन्मयानंद बापू जी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सांसद राजेंद्र अग्रवाल ज्ञानेंद्र अग्रवाल, राम कुमार गुप्ता, हर्ष गोयल, अमित गर्ग, विधायक अमित अग्रवाल, विधानसभा सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज का फटका पहना कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed