UP: नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरी इंजीनियर अपर्णा की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने उठाए सवाल, रूममेट पर आरोप
नोएडा के सेक्टर 56 में 24 अगस्त को पीजी की तीसरी मंजिल से गिरी इंजीनियर अपर्णा वर्मा की मौत सुसाइड नहीं थी। मृतका के पिता ने बेटी की मौत पर सवाल उठाते हएु हत्या की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 56 में 24 अगस्त को पीजी की तीसरी मंजिल से गिरी इंजीनियर अपर्णा वर्मा की मौत के मामले में पिता सतीश वर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने छात्रा के सुसाइड से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। अपर्णा की एक रूममेट पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
टीपीनगर की विश्व एन्क्लेव कालोनी निवासी सतीश कुमार वर्मा ने नोएडा के पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि उनकी बेटी अपर्णा ने सुसाइड नहीं किया था। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की है। अपर्णा इंजीनयर थीं, वे नोएडा के सेक्टर 56 में पीजी में किराए पर कमरा लेकर रहती थीं।
यह भी पढ़ें: Meerut: डंक के साथ जहर की थैली भी शरीर में छोड़ देती हैं मधुमक्खियां, पूजा के दौरान 12 को किया घायल, एक की मौत
पिता ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि अगर उनकी बेटी आत्महत्या करती तो कोई सुसाइड नोट जरूर मिलता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अपर्णा ने लोन लेकर पीजी में उसके साथ रहने वाली रूममेट को पैसे दिए थे। हो सकता है कि वो पैसे वापस मांग रही हो और उसके साथ ये घटना हुई हो।
उन्होंने कहा है कि पीजी में प्रवेश करने और छत से गिरने के बीच के 17 मिनट की सीसीटीवी फुटेज गायब होना भी सवाल खड़े करता है। अपर्णा के मोबाइल की वाट्सएप चैट भी डिलीट मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अपर्णा को कोई चोट के निशान मिले। उसके हाथ पर नाखूनों के भी निशान मिले थे।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: जी-20 का असर, रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, कृष्ण जन्माष्टमी व नंदोत्सव आज
पिता ने कहा कि अपर्णा 24 अगस्त को ही मेरठ से नोएडा गई थी, उसे सुसाइड ही करना होता तो वह मेरठ में ही कर सकती थी। पीजी में एंट्री करने की कोई जानकारी संचालक को क्यों नहीं हुई। घटना के बाद अपर्णा के पास से सिर्फ 12 रुपये मिले थे, ऐसे में बाकी पैसे कहां गए।
ये सवाल उसके साथ घटना होने की तरफ इशारा करते हैं। सतीश वर्मा ने गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 58 थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की है ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके।