फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: शराब की दुकान में कुंबल कर चार लाख की बीयर चुराई, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी

Thu, 07 Sep 2023 08:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Sep 2023 08:40 AM IST
खास बातें

जन्माष्टमी का त्योहार आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर कल भी व्रत किया गया और आज नंदोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं महिला के बेटे की लाश को ठेले पर लेकर घूमने के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है

विज्ञापन
West UP News Live: Read west up meerut atest News in hindi
जी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:34 PM, 07-Sep-2023

 परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में लाखों की चोरी

सहारनपुर में नकुड़ घर में सो रहे परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर व डेढ़ लाख की नगदी चुरा ली। सुबह बेसुध हालत में उठे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

गुरुवार को गांव कुल्हेड़ी निवासी कशमीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ सोये थे। सुबह जब वह उठे तो पूरा परिवार बेसुध हालत में था और उन्हें चक्कर आ रहे थे।

उनकी पत्नी कमरे में पहुंची तो अलमारी का समान बिखरा पड़ा था और उसमें रखे करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवर व डेढ़ लाख रुपये की नगदी गायब थी। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। उधर, कोतवाल राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस मौके पर जाकर जांच कर रही है।
05:14 PM, 07-Sep-2023
उपनिरीक्षक देशराज सिंह - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बांकपुर निवासी उपनिरीक्षक की इलाहाबाद में हृदय गति रूकने  के कारण मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम बांकपुर निवासी देशराज सिंह  (52 वर्ष) पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

वह वर्तमान में  प्रयागराज में ट्रैफिक में तैनात थे। बुधवार की शाम उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका शव उनके पैतृक गांव बांकपुर में देर रात तक पहुंचेगा। उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता बिलखता  छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
10:53 AM, 07-Sep-2023

चेहलुम आज, मातम के साथ निकलेंगे जुलूस

शिया सोगवार हजरत इमाम हुसैन सहित करबला के 72 शहीदों की याद में आज चेहलुम मनाएंगे। मोहर्रम कमेटी के संयोजक अलहाज सैयद शाह अब्बास सफवी, संगठन मंत्री हाजी शमशाद अली जै़दी एवं मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने चेहलुम के जुलूसों की सूची जिलाधिकारी को दी। जुलूसों में पुलिस प्रशासनिक, यातायात, बिजली आपूर्ति, सफाई आदि व्यवस्था की मांग की गई है। अली हैदर रिजवी ने बताया कि अलग-अलग मार्गों से मातम जुलूस निकाले जाएंगे।  

मुजफ्फरनगर सीएनजी पंप पर रूपये मांगने पर सेल्समैन से मारपीट
मुजफ्फरनगर में चरथावल के सीएनजी पंप पर रात को कार सवार हमलावरों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। मौके पर तैनात कर्मचारियों ने आरोपियों से उसकी जान बचाई।

चरथावल मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिस के पास ऑनलाइन सीएनजी का पंप है। बुधवार रात करीब सवा 12 बजे एक कार सीएनसी भरवाने आई। उसमें महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। आरोप है सीएनसी भरवाने के बाद सेल्समैन ने रूपये मांगे। जिस पर विवाद हो गया। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन लुहारी खुर्द निवासी इंतजार उर्फ भूरा की पिटाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

मौके पर तैनात सैल्समैन कार्तिक और पंप ऑपरेटर अविनाश ने सेल्समैन को आराेपियों के चुंगल से छुड़ाया। तमाम घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बृहस्पतिवार को पंप प्रबंधक राम सिंघल ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गाड़ी के पंजीकृत नंबर सहित आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच में जुटी है।
10:15 AM, 07-Sep-2023

बिजनौर में गुलदार का हमला, एक पिंजरे में हुआ कैद

पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मारकपुर में नेपाल सिंह पुत्र दिलावर सिंह के खेत में लगे पिंजरे में एक गुलदार फंस गया। एक सप्ताह में दूसरा गुलदार पिंजरे में फंसा है। चार दिन पूर्व ग्राम लालपुर में भी एक गुलदार पिंजरे में फंस गया था।

 क्षेत्र के ग्राम मारकपुर  में ग्रामीणों द्वारा गुलदार देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग द्वारा ग्रामीण नेपाल सिंह के खेत में पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में प्रतिदिन बकरी बांधी जा रही थी।बुधवार की रात्रि गुलदार पिंजरे में फंस गया। गुलदार तंदुरुस्त है।गुलदार की आयु लगभग तीन वर्ष बताई जा रही है। क्षेत्रीय वन रेंजर संदीप शर्मा ने बताया कि गुलदार को अमानगढ़ ले जाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
08:39 AM, 07-Sep-2023
दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 समिट के चलते कई दिनों तक दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। आज से तकरीबन चार दिन के लिए दिल्ली में यूपी की ओर से जाने वाले वाहनों को दिल्ली सीमा के बाहर ही रोका जाएगा। ऐसे में जहां एक तरफ बसों के दिल्ली में नो एंट्री रहेगी, वहीं कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

आज शाम सात बजे से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आज शाम सात बजे से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे जाएंगे। विदेशी मेहमानों का जब काफिला निकलेगा उस दौरान हल्के वाहनों को भी रोका जाएगा। काफिला निकल जाने के बाद हल्के वाहनों को जाने दिया जाएगा। रूट डायवर्जन 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रहेगा।

एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनों के लिए छूट रहेगी। किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। 

असुविधा में यहां करें संपर्क
-यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100
-यातायात निरीक्षक द्वितीय एनएच-9/डासना इंटरसेक्शन 8929182258
-यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट 8707676770

बसों का संचालन रहेगा प्रभावित
मेरठ से दिल्ली आईएसबीटी जाने वाली बसों 50 से अधिक एवं आनंद विहार कौशाम्बी जाने वाली 100 से अधिक बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। आईएसबीटी की ओर जाने वाली बसें भी दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेल से होकर जाएंगी। गाजियाबाद, कौशाम्बी, आनंद विहार की ओर जाने वाली बसें ऐसे ही जाएंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि आईएसबीटी की बसों का संचालन अधिक प्रभावित होगा। 

शहर में आज भी बदला रहेगा रूट 
शहर में बृहस्पतिवार को भी रूट डायवर्ट रहेगा। जीरो माइल चौराहा या मवाना खुर्द की ओर से आने वाले जिन वाहनों को कमिश्नर आवास चौराहे से यूनिवर्सिटी के सामने से गढ़ या हापुड़ रोड जाना है उनका कमिश्नर आवास चौराहा से रूट बदला रहेगा। सर्किट हाउस, सीता राम पुलिया, गांधी आश्रम चौराहा से सोहराबगेट डिपो से गढ़ या हापुड़ रोड की ओर से जाएंगे। तेजगढ़ी चौराहा, डिग्गी चौराहा से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
08:26 AM, 07-Sep-2023

West UP News Live: शराब की दुकान में कुंबल कर चार लाख की बीयर चुराई, परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी

देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर कल भी व्रत रखा गया वही आज भी शुभ मुहूर्त में जन्माष्टमी पर कान्हा का पूजन किया जाएगा नंदोत्सव भी आज मनाया जाएगा मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में इस्कॉन समेत विभिन्न मंदिरों कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed