फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Death of a young man in Baghpat, bride in shock

हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उजड़ गया सुहाग, खबर पढ़ आ जाएंगे आंखों में आंसू

Tue, 26 Jun 2018 08:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 26 Jun 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
UP: Death of a young man in Baghpat, bride in shock
फाइल फोटो

नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी अभी ठीक से उतर भी नहीं पाई थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। हादसे के बाद से ही नवविवाहिता सदमे में हैं। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। शादी की खुशियों वाले परिवार पर हादसा कहर बनकर टूटा है। विजय की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। परिवार के लोग पूजा करने के लिए बागपत आए थे। विजय की नवविवाहिता पत्नी शिवानी और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

 
बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी विजय वाल्मीकि पुत्र स्व. जिले सिंह का परिवार दिल्ली के रघुवीरनगर में रहता है। विजय रविवार को नवविवाहिता पत्नी शिवानी, भाई राजेश, भाभी सरिता, चाचा बिजेंद्र, चाची जागृति, भतीजे गौतम, अन्नु और बहन के साथ बागपत के पक्का घाट पर यमुना नदी में स्नान और पूजा करने के लिए आए थे। भतीजा अन्नु अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए यमुना नदी में अंदर तक चला गया। किनारे पर खड़े चाचा विजय खतरा भांपते हुए पानी में उतर गए और अन्नु को किनारे की तरफ आने के लिए कहने लगा। उन्होंने गहरे पानी से भतीजे को तो किसी तरह बाहर निकाल दिया। लेकिन इस दौरान वह यमुना नदी में अवैध खनन की वजह से बने गहरे गड्ढे में डूबने लगे। उन्हें डूबते देख किनारे खड़े परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कई युवक उन्हें बचाने के लिए यमुना नदी में कूदे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: परिजनों की डांट से आहत प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, इसलिए अधूरी रह गई प्रेम कहानी

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर इरफान व इशाक उर्फ इशाकी ने करीब दो घंटे की मशक्कत करने के बाद  विजय को बाहर निकाला। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बिलखते परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed