फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: dead body of missing employee in Defense Ministry found in the forest of Muzaffarnagar

यूपी: रक्षा मंत्रालय के लापता कर्मचारी का जंगल में शव मिला, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

Thu, 20 Sep 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 20 Sep 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
UP: dead body of missing employee in Defense Ministry found in the forest of Muzaffarnagar
मृतक मनोज शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्रालय के लापता कर्मचारी मनोज शर्मा का शव आज सुबह जंगल में मिला। युवक अपनी ससुराल आया था जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वहीं पत्नी ने अपने भाईयों पर पति का अपहरण कर हत्या करने का शक जताया था। मृतक मनोज शर्मा रक्षा मंत्रालय का कर्मचारी और बागपत जिले के गांव मोजमाबाद नगला का निवासी था। तीन साल पहले उसने शाहपुर मुजफ्फरनगर के गांव कुटबा निवासी सोनिया से लव मैरिज की थी। सोनिया शामली के चकबंदी विभाग में लेखपाल है। उधर हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले की जांच की जा रही है। जानें क्या था मामला:-

विज्ञापन

लेखपाल पत्नी से मिलने दिल्ली से बागपत आया मनोज मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। रक्षा मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बागपत जिले के मनोज शर्मा ने शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा की सोनिया से लव मैरिज की थी। पत्नी ने अपने भाइयों पर पति का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी गई थी। आज सुबह उसका शव जंगल में पड़ा मिला।

पत्नी ने बताया कि बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव मौजिजाबाद नंगला निवासी मनोज शर्मा पुत्र जगपाल शर्मा से उसने लव मैरिज की थी। मंगलवार 18 सितंबर की शाम उसका पति मिलने के लिए गांव कुटबा आया था। इसी बीच मनोज शर्मा की उसके भाइयों सन्नी एवं आदेश से कहासुनी हो गई। इसी दौरान बागपत जिले के गांव जौहड़ी निवासी उसके मामा का लड़का विशाल पुत्र संजय तथा बड़ौत कोतवाली के गांव गांगड़ौली निवासी उसकी बुआ का लड़का गुड्डू पुत्र महक सिंह भी भाइयों के साथ मौजूद थे। इसके बाद उसने पति का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक के रक्षा मंत्रालय का कर्मचारी होने की सूचना के बाद एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, शाहपुर इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ कुटबा पहुंचे। चारों आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। युवक की तलाश में पुलिस ने कांबिंग प्रारंभ की। भौराकलां पुलिस फोर्स को भी कुटबा के जंगल में बुला लिया गया। कई घंटे की तलाश के बाद भी मनोज शर्मा का कोई अता पता नहीं चल सका। आज सुबह युवक का शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया।

मनोज के पिता ने भी दी तहरीर 
मनोज के लापता होने की खबर से उसके माता-पिता घबरा गए। बागपत से शाहपुर थाने पहुंचे पिता जगपाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे की अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया। उसने बहू सोनिया के भाइयों और मामा एवं बुआ के बेटों को आरोपी बनाया है, जिनके खिलाफ सोनिया ने मुकदमा दर्ज कराया।  

विज्ञापन

तीन साल पहले की थी लव मैरिज 

बागपत के गांव मौजिजाबाद नंगला निवासी जगपाल शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा उर्फ मोनू ने तीन साल पहले कुटबा गांव की सोनिया से लव मैरिज की थी। उनके परिवार में डेढ़ साल का एक बेटा भी है। दोनों सरकारी सेवा में हैं। मनोज रक्षा मंत्रालय मुंबई में तैनात था। बाद में उसकी पोस्टिंग दिल्ली हो गई। पत्नी सोनिया शामली जिले में चकबंदी विभाग में लेखपाल है। वह तीन माह से बेटे के साथ अपने पिता के घर कुटबा में रह रही है। 

एसपी देहात आलोक शर्मा के अनुसार कुटबा में अपने पत्नी से मिलने आया युवक मनोज शर्मा मंगलवार रात से लापता था। लेखपाल पत्नी सोनिया ने अपने भाइयों पर पति का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच जारी है। इसमें क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। कई टीमों को आरोपियों की तलाश में विभिन्न्न स्थानों पर भेजा गया है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed