फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: criminals are Using modern weapons in crimes, modern weapons have been caught earlier in shamli district of UP

यूपी: अपराध की वारदातों में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल, यूपी के इस जिले में पहले भी पकड़े जा चुके आधुनिक हथियार 

Wed, 06 Apr 2022 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Apr 2022 01:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में पहले ही भी अवैध हथियारों के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। 2016 में पंजाब की नाभा जेल से आतंकी को छुड़ाकर भाग रहे परमेंद्र उर्फ पैंदा को कैराना में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
UP: criminals are Using modern weapons in crimes, modern weapons have been caught earlier in shamli district of UP
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को बदमाश अनिल उर्फ पिंटू से बरामद अत्याधुनिक हथियार बरामद होना पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बदमाशों के पास से पुलिस आधुनिक हथियार बरामद कर चुकी है। आपराधिक वारदातों में बदमाश हथियारों का इस्तेमाल करते रहें।

विज्ञापन


थानाभवन पुलिस ने सोमवार रात को मुजफ्फरनगर जिले के गांव सदरुद्दीन नगर माजरा निवासी अनिल उर्फ पिंटू को विदेशी एके-47 रायफल और अलग-अलग बोर के कारतूसों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। जिले में इससे पहले भी बदमाशों ने आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  वेटनरी प्रोफेसर पर हमले में बड़ा खुलासा: एके-47 से डीन पर बरसानी थीं गोलियां, आखिरी वक्त में बदला प्लान 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में पंजाब की नाभा जेल से आतंकी को छुड़ाकर भाग रहे परमेंद्र उर्फ पैंदा को कैराना में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पैंदा की कार से आधुनिक हथियार इंसास व एलएलआर रायफल बरामद हुई थी। दो दशक पहले चर्चित रहे नीटू व बिट्टू कैल गिरोह के पास भी आधुनिक हथियार थे।


कैराना के चर्चित बदमाश मुकीम काला के बारे में बताया जाता था कि वह हैंड ग्रेनेड, एके-47 रायफल और 9 एमएम की पिस्टल साथ लेकर चलता था। पिछले साल मुकीम काला की चित्रकूट की जेल में हत्या कर दी गई थी।

इसके अलावा मुस्तफा उर्फ कग्गा गिरोह भी आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करता था। इसके अलावा जिले में आतंकी कनेक्शन और विदेशी हथियार बरामद होने के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed