फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: Three murders in nine hours due to negligence of police in Meerut

यूपी के इस जिले का हाल: नौ घंटे में तीन हत्याएं, दहल उठा पूरा शहर, सोती रही पुलिस, होते रहे कत्ल पर कत्ल

Mon, 31 Jul 2023 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Jul 2023 05:17 PM IST
सार

Murder in Meerut : सिर्फ नौ घंटे में हुईं तीन हत्याओं ने यूपी पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। सवाल है कि अगर पुलिस नींद से जागी होती तो शहर के तीन लोगों की हत्याएं नहीं होती।

विज्ञापन
UP Crime: Three murders in nine hours due to negligence of police in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शनिवार रात आठ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन हत्याएं पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। जिस तरीके से पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र, फिर दौराला और तड़के पांच बजे टीपीनगर थाने के पास हत्याकांड को अंजाम दिया गया उससे पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, एक तरफ पुलिस दावा करती है कि रात के समय गश्त की जाती है, लेकिन जिस तरीके से ये वारदातें हुईं वह पुलिस के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।

कंकरखेड़ा थाना पुलिस
शनिवार रात कैंट स्टेशन के पास हुई प्रियंका की हत्या कंकरखेड़ा थाना पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। हैरानी की बात यह है कि हत्याकांड को सरेराह कस्बा पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर और थाने से मात्र 500 मीटर दूरी पर अंजाम दिया गया, लेकिन कुंभकर्ण की नींद सो रही कंकरखेड़ा पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जबकि रात आठ-नौ बजे सड़क पर खूब चहल-पहल रहती है। पुलिस भी इस समय गश्त करने के खूब दावे करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला थाना पुलिस
दौराला में हुआ सावेज हत्याकांड भी कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। हाईवे किनारे सो रहे युवक की हत्या कर दी गई और हत्यारे फरार भी हो गए, लेकिन पुलिस का अता-पता तक नहीं। जबकि रात के समय हाईवे पर गश्त करने के आए दिन अधिकारियों की तरफ से निर्देश दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छात्रा को खींचने की कोशिश, भीड़ ने आरोपियों को जमकर धुना, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

टीपीनगर थाना पुलिस
टीपीनगर थाने के पास भी ई-रिक्शा चालक की ईंट से वार कर हत्या की गई। इस मामले में पुलिस की सक्रियता दिखाई दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि दो युवकों में मारपीट हो रही है तभी पुलिस पहुंच गई। हालांकि तब तक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें: नृशंस हत्या का सच: नामर्द है तू, यह सुनकर आगबबूला हुआ पति, पत्नी पर दाव से किए थे आखिरी सांस तक वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed