UP Crime: सहारनपुर की पाॅश काॅलोनी में बड़ी वारदात, ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर 40 लाख की चोरी
सहारनपुर जनपद में गुरुवार रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के घर की अलमारी से आठ लाख नगद, 20 से 25 तोला सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कालोनी मिशन कंपाउंड में यह घटना हुई है।
विस्तार
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कालोनी मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर करीब 40 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना का पता लगते ही एसपी सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
बृहस्पतिवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी विजय मोदी का मिशन कंपाउंड में खेमका सदन के पास घर है। कारोबारी का कहना है कि गुरुवार रात 10 बजे सभी सो गए थे। शुक्रवार सुबह जब उठे तो उनकी अलमारी खुली पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: मार्मिक: घर से उठीं तीन भाइयों की अर्थी तो रो पड़ा गांव, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, साथ लिपटे मिले थे शव
अलमारी का सामान चेक किया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, करीब आठ लाख रुपये और 20 से 25 तोला सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली है।
फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ दिन बाद परिवार में किसी की शादी होनी थी। जिस तरीके से वारदात हुई उससे लग रहा है कि चोर कोई करीबी है। अलमारी का तोड़ा नहीं गया, बल्कि खोला गया है।
कैमरे में कैद नहीं हुआ चोर
मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, लेकिन उनमें भी चोर कैद नहीं हुआ है। जिसने घटना को अंजाम दिया है वह बेहर शातिर चोर है। उसे पता था कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।