{"_id":"5bd96939bdec22694d431e93","slug":"up-crime-news-murder-of-young-man-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपहरण के बाद युवक की हत्या, पेड़ पर लटकाया शव, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपहरण के बाद युवक की हत्या, पेड़ पर लटकाया शव, इलाके में फैली सनसनी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र से चार दिन पहले अपहरण किए गए युवक का शव मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मूलरूप से जिला प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र के पूरेलाल निवासी छेदीलाल 20 साल से गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र की यादव कालोनी में रह रहा है। उसका बेटा अखिलेश (24) पढ़ाई पूरी करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। 26 अक्टूबर को अखिलेश ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब दो बजे अखिलेश के परिजनों ने उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। एक घंटे बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन फैक्ट्री पहुंचे तो वहां रजिस्टर में उसकी एंट्री नहीं मिली। परिजनों ने रात में ही थाना कविनगर में बेटे के अपहरण की तहरीर दे दी। कविनगर पुलिस परिजनों को साथ लेकर अखिलेश के फोन की लोकेशन के आधार पर लोहियानगर क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। रात दस बजे तक भी अखिलेश का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को उसी क्षेत्र में पीएसी 44वीं वाहिनी के सामने पुलिस एनक्लेव के पास में एक पेड़ पर अखिलेश का शव लटका मिला। परिजनों ने अखिलेश के अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी पर झूलना आया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/