फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime news Murder of woman in shamli

ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, प्रेमी के चक्कर में पति को दिया था तलाक

Sat, 13 Oct 2018 08:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sat, 13 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
UP Crime news Murder of woman in shamli
परिजनों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी और नीचे मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में लापता ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की हत्या कर शव को पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया गया। शनिवार को उसका शव मिलने पर सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका ब्यूटी पॉर्लर संचालिका के प्रेमी पर जताई जा रही है, जिसके चक्कर में उसने अपने पति को भी तलाक दे दिया था।  

विज्ञापन


शामली के मोहल्ला सरवरपीर निवासी महजबी (24) शहर में अग्रसेन पार्क के पास ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। 22 सितंबर को वह परिवार के सदस्यों से दुल्हन का मेकअप करने की बात कहकर घर से गई थी। उसके नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। महजबी की मां शकीला ने उसी दिन शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर पूर्वी यमुना नहर पर गांव लिलौन पुल के पिलर के सहारे महिला शव पड़ा मिला, जो सड़ा गला हुआ था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया गया और पहचान कराने का प्रयास प्रारंभ किया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शामली क्षेत्र से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई, जिसके बाद महजबी के परिजनों को फोन करके मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची महजबी की मां शकीला ने कपड़े आदि देखकर शव की पहचान महजबी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर से मिला शव मोहल्ला सरवरपीर निवासी महजबी का है। महजबी लापता चल रही थी। उसकी हत्या किए जाने की आशंका परिवार के लोगों ने जताई है। परिवार के लोगों ने सरवरपीर मोहल्ला में रहने वाले सनव्वर पर हत्या करने का शक जताया है। आरोपी युवक को तलाश करने के लिए दबिश दी जा रही है।

एक साल पूर्व दिया था पति को तलाक
महजबी ने करीब एक साल पूर्व ही अपने पति को तलाक दिया था। महजबी का परिवार मोहल्ला आजाद चौक में रहता है। मूलरूप से झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी सनव्वर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके चलते काफी दिन से महजबी मोहल्ला सरवरपीर में ही किराये के मकान में रह रही थी। आरोपी युवक भी उसके पास ही मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।  
 
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया  
ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शामली कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। उसके परिवार के दो सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनसे आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed