{"_id":"5bbb752e867a5528387893fb","slug":"up-crime-news-murder-of-ba-student-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में छात्र की धारदार हथियार से हत्या, सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में छात्र की धारदार हथियार से हत्या, सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
विशाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक छात्र की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
बागपत जनपद में नेहरू रोड से सटी ईश्वर पुरी में रविवार की रात बीए के छात्र विशाल (22) की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में उसके पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथियों से मिलकर विशाल की हत्या कराई है।
विज्ञापन
विशाल (22) पुत्र महक सिंह गांव लुहारा थाना छपरौली का रहने वाला था और नगर में एक डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था। वह दो साल से नेहरू रोड से सटी ईश्वर पुरी में कमला के मकान पर किराये पर रहता था। मोहल्ले के ही नितिन राठी के मोबाइल पर विशाल के भाई का सोमवार की दोपहर फोन आया कि विशाल का फोन नहीं मिल रहा है, इसके बाद वह विशाल के कमरे पर गया और उसने दरवाजा खोला तो वहां खून से लथपथ विशाल का शव पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ रामानंद कुशवाहा, इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक के पिता महक सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले विशाल की गांव के कालू नामक युवक से मारपीट हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कालू गांव में शराब की अवैध ब्रिकी करता है और उसने अपने दोस्त सिलाना निवासी मुशर्रफ से कई बार विशाल को मारने की धमकी दिलवाई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/