{"_id":"5f730f668ebc3e9ba661bb89","slug":"up-crime-news-miscreants-robbed-bandhan-bank-employee-in-muzaffarnagar-after-shamli-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में बदमाशों का खौफ, शामली के बाद मुजफ्फरनगर में लूट, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में बदमाशों का खौफ, शामली के बाद मुजफ्फरनगर में लूट, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार
Tue, 29 Sep 2020 04:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Sep 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जहां शामली के कैराना में सोमवार शाम को एक पेट्रोल पंप के दोनों प्रबंधकों को तमंचे से आतंकित कर दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट लिए। वहीं मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बंधन बैंक के कर्मचारी से तमंचे के बल पर एक लाख 75 हजार रुपये लूट लिए। लूट की इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस लूट का शिकार हुए कर्मचारी को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादुरपुर निवासी मोहित बालियान पुरकाजी स्थित बंधन बैंक की शाखा का कर्मचारी है। वह मंगलवार को क्षेत्र के हरि नगर, झबरपुर आदि गांव में कलेक्शन करने के लिए गया था। दोपहर को बैंक के लिए आ रहा था। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे से आतंकित कर 1,75,000 लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: थानाध्यक्ष का आलीशान फार्म हाउस, स्वीमिंग फूल... एसी कमरे और खूबसूरत लॉन, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं लूट का शिकार हुए कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस बदमाश की तलाश में लगी है। सीओ सदर कुलदीप सिंह ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/