फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Four accused in arrested after encounter at Shamli

मुठभेड़: दबोचे गए चार पशु चोर, आरोपियों ने दिया था कई वारदातों को अंजाम

Mon, 30 Nov 2020 09:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Nov 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Four accused in arrested after encounter at Shamli
चार पशु चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शामली में थाना बाबरी और थानाभवन पुलिस ने भाज्जू नहर पुलिया पर हुई मुठभेड़ में चार पशु चोर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो चाकू, कारतूस, दो कार, तार काटने के कटर और पशु चोरी की बिक्री के 40 हजार रुपये बरामद किए।

विज्ञापन


सोमवार को एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भाज्जू नहर पटरी से पशु चोरों के कार में आने की सूचना मिली। सीओ थानाभवन के नेतृत्व में थाना बाबरी और थानाभवन पुलिस ने संयुक्त रूप से भाज्जू नहर पुलिया पर पहुंचे और वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कार में सवार होकर आए पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की हुई भैंस की बिक्री के 40,000 रुपये, दो तंमचे, दो खोखे, दो चाकू और पशु चोरी में प्रयुक्त दो कार, तार काटने का कटर आदि बरामद हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: दूसरी शादी करने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के नाम इंतजार व रुस्तम उर्फ काला निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना, नवाब अली व मुनव्वर निवासी गांव खुरगान थाना कैराना है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 नवंबर की रात गांव कैड़ी से सुरेंद्र सिंह के यहां से, 23 नवंबर को मोबिन निवासी सोंता रसूलपुर के यहां और 26 नवंबर को सुक्रमपाल निवासी गांव डुंगर थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के यहां से पशु चोरी करने की घटना स्वीकार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना बाबरी, थानाभवन और मुजफ्फरनगर में कई मुकदमे दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed