{"_id":"5ed0b5848ebc3e90354c7601","slug":"up-crime-news-four-accused-arrested-and-two-injured-in-encounter-at-shamli-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के शामली में मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने दो बदमाशों को मारी गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के शामली में मुठभेड़, जांबाज अफसरों ने दो बदमाशों को मारी गोली, चार गिरफ्तार
Fri, 29 May 2020 12:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बृहस्पतिवार देर रात कांधला और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचे और लूट की रकम के करीब दो लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात थाना कांधला पुलिस गांव खंद्रावली के निकट चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो बाइक पर आ रहे चार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो बदमाशों विजय और अंकुर निवासी गांव रमाला जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो बदमाश दूसरी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीधी मुठभेड़: धांय-धांय चली गोलियां, जांबाज अफसरों के निशाने पर आए इनामी बदमाश, 13 तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद पूरे जनपद में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। फिर गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में फरार हुए बदमाशों से पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश सौरभ निवासी ककड़ीपुर और दीपक निवासी बिहारीपुर जिला बागपत पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि छह मई को कांधला क्षेत्र में एलम निवासी खल व्यापारी से 2,34000 रुपये और मोबाइल की लूट हुई थी। बदमाशों के कब्जे से व्यापारी से लूटी गई रकम में करीब दो लाख रुपये और व्यापारी का मोबाइल बरामद हुआ है। बदमाशों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और दो बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/