{"_id":"6102cb178ebc3ed7dc3e8f46","slug":"up-crime-news-delhi-police-has-arrested-two-illegal-arms-supplier-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबी: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी दबोचे, पूछताछ कर रही दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबी: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी दबोचे, पूछताछ कर रही दिल्ली पुलिस
Thu, 29 Jul 2021 09:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:06 PM IST
सार
अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को दबोचा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने अवैध हथियार की तस्करी करने वाले दो कुख्यात आरोपियों को दबोचा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इंस्पेक्टर शिवकुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल ढाका, राजेश शर्मा, एएसआई आदेश यादव व अनिल चड्डा की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार राजा पुत्र कन्हैयालाल निवासी तेज विहार, मेरठ व रवि कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बिजनौर के रूप में हुई। इनके कब्जे से 10 पिस्टल और 25 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 15 अगस्त के मध्यनजर दिल्ली पुलिस हाईअलर्ट पर है। इसी के मद्देनजर दिल्ली में अवैथ हथियार सप्लाई करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।