फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP CRIME NEWS Conflict in two communities in Muzaffarnagar and many injured and deployed in village

मुजफ्फरनगर में दो समुदाय के बीच टकराव, धर्मस्थल पर पथराव, तनाव के चलते फोर्स तैनात

Fri, 19 Oct 2018 07:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 19 Oct 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
UP CRIME NEWS Conflict in two communities in Muzaffarnagar and many injured and deployed in village
संघर्ष में घायल महिला और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मुजफ्फरनगर के रोनी हरजीपुर गांव में मामूली विवाद में दो समुदाय के युवकों में हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के मकान में घुसकर हमला और पथराव कर दिया गया। इसके बाद, पीड़ित पक्ष की तरफ से भी छत पर चढ़कर ईटें फेंकी गई। आरोप है कि एक धर्मस्थल पर भी पथराव किया गया। एक पक्ष से मां-बेटा घायल हो गए। रात में हुई घटना से दोनों समुदाय के लोगों के आमने-सामने आने से तनाव के हालात बन गए। सीओ सदर रिजवान अहमद ने रात में ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नामजद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन

 
घटना गुरुवार देर रात की है। गांव रोनी हरजीपुर में दुल्ला चौक के पास विपिन और उसके साथियों की आस मोहम्मद उर्फ मुन्दर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बिंदर की मां ने युवकों को मौके से घर जाने को कहा। इस पर विपिन आदि ने कहा कि चल तू घर जा। इसके बाद दोनों समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट की घटना के आरोपी मौके से घर चले गए। इसी दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से भी छत पर चढ़कर पथराव किया गया। इससे गुस्साए दूसरे समुदाय के आरोपियों ने रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचकर ईटें बरसानी शुरू कर दी। आरोप है कि आस मोहम्मद के घर घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की गई। हमले में आस मोहम्मद और उसकी मां शमीमा पत्नी अरशद घायल हो गए। आरोप है कि धर्मस्थल के मुख्य गेट पर भी ईटें बरसाई। धर्मस्थल पर पथराव की सूचना पर दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोगों के आमने-सामने आने से तनाव बन गया। तनाव देख कर ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी तमाम फोर्स के साथ रात डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे। रात में ही सीओ सदर रिजवान अहमद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष को समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। दो आरोपियों के खिलाफ हमले का मुकदमा दर्ज कर विपिन को गिरफ्तार कर लिया। गांव में घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि चरथावल इंस्पेक्टर ने धर्मस्थल पर पथराव की घटना से इंकार किया है। 
 
वर्जन 
दो समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हुआ। यह सांप्रदायिक घटना नहीं है। कुछ सिरफिरे युवकों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसे सतर्कता के बाद नाकाम कर दिया गया। एक हमलावर गिरफ्तार किया गया है। पूरे गांव में दोनों समुदाय के लोगों के बीच पूरा सामंजस्य एवं शांति है। गांव की स्थिति सामान्य है। यह सिर्फ दोनों समुदाय के अलग-अलग पक्ष के बीच की आकस्मिक घटना थी। मामले में जांच की जा रही है। -रिजवान अहमद सीओ सदर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed