{"_id":"5f1bccf88ebc3e63b42d8f80","slug":"up-crime-news-action-start-of-cancellation-of-arms-license-of-those-close-to-most-wanted-baddo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड बद्दो के करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति, 47 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वांटेड बद्दो के करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति, 47 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट
Sat, 25 Jul 2020 11:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस ने मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के करीबी लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी है। 21 थानों में 47 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई।
विज्ञापन
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि बद्दो के करीबी भानु प्रताप सिंह निवासी 145 वीसी लाइन सदर बाजार, डीपिन सूरी निवासी सुपरटेक ब्रह्मपुरी, पपीत निवासी बढ़ला परीक्षितगढ़, अनिल छाबड़ा निवासी देवपुरी रेलवे रोड और मनोज सिंह निवासी गंगानगर, नितिन सिरोही निवासी अंसल कोर्टवार्ड पल्लवपुरम, मनोज सिंह निवासी वलीदपुर दौराला के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। लूट, गौवध, हत्या, शराब तस्करी, डकैती, एनडीपीएस के अपराध से जुड़े 47 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एमबीबीएस कॉपी घोटाले में बड़ी कार्रवाई: चार कर्मचारी सस्पेंड, दो छात्रों का रिजल्ट हुआ कैंसिल
विज्ञापन
मुकेश गुप्ता व अनिल छाबड़ा की जमानत पर हुई सुनवाई
बद्दो की फरारी में सहायता करने के आरोप में जेल गए मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता व व्यवसायी अनिल छाबड़ा की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को अपर जिला जज जीएस बावा की अदालत में सुनवाई हुई। मुकेश गुप्ता की ओर से अधिवक्ता अमित दीक्षित व अनुज शर्मा ने बहस की। सोमवार को आदेश सुनाया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/