फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: Miscreants looted gold jewelery and 80 thousand rupees from a house in Ganpati Enclave in Meerut

मेरठ में बड़ी वारदात: एक घर से 20 तोले सोने के जेवरात और 80 हजार की लूट, ब्लू कलर की स्विफ्ट से आए थे बदमाश

Tue, 02 May 2023 10:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 10:30 PM IST
सार

मेरठ में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने गणपति एनक्लेव में एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाश इस मकान से 20 तोले सोने के जेवरात और 80 हजार की लूट ले गए।

विज्ञापन
UP Crime: Miscreants looted gold jewelery and 80 thousand rupees from a house in Ganpati Enclave in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में टीपीनगर के गणपति एनक्लेव में मंगलवार को बदमाश घर में घुसकर 20 तोले सोने के जेवरात और 80 हजार रुपये लूटकर ले गए। पड़ोस की महिला ने बदमाशों को टोका तो वे धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गणपति एनक्लेव निवासी अंकुर गुप्ता सदर बाजार में एक आढ़ती के यहां अकाउंटेंट हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी पुष्पा, बेटा-बहू समेत सभी लोग मलियाना में मंदिर में मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में गए हुए थे। दोपहर ढाई बजे उनकी पत्नी पुष्पा के मोबाइल पर पड़ोसन मधुबाला का फोन आया कि उनके घर में कुछ लोग घुसे हैं। इसी बीच घर से सामान लूटने के बाद दो बदमाश बाहर आ गए। मधुबाला ने उन्हें टोका तो दोनों नकाबपोश बदमाश धमकाते हुए नीले रंग की स्विफ्ट कार नंबर डीएल12-सीएच-2572 से भाग निकले। 
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कालोनी के गार्ड से भी पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। अंकुर गुप्ता ने बताया कि बदमाश घर में रखे करीब 20 तोले सोने के जेवरात और 80 हजार रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: मेरठ में दिल्ली के सुपारी किलर का कौन मददगार, किसने दी बाइक, जांच शुरू

रेकी के बाद की गई वारदात
मंदिर में तीन दिन से मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था। तीनों दिन परिवार के लोग वहीं जा रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पूरी रेकी के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया है। अंकुर गुप्ता की पत्नी पुष्पा दोपहर को कुछ देर के लिए पोती और पोते को स्कूल से लेने घर आई थी। 15 मिनट के भीतर बदमाशों ने लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

स्विफ्ट गाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्रियंका शर्मा के नाम पर
टीपीनगर थाना प्रभारी संतशरण सिंह ने बताया कि गार्ड कुछ दिन पहले ही नया आया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। स्विफ्ट गाड़ी के बारे में भी जानकारी की जा रही है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्रियंका शर्मा के नाम पर आ रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ रेंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार जिलों के 50 हजार लोगों का शांतिभंग में चालान

आने-जाने वालों का नहीं रखा जाता रिकॉर्ड
कॉलोनी में गार्ड के होने के बावजूद किसी भी आने-जाने वाले से पूछताछ नहीं की जाती है। लोगों ने बताया कि इसी का नतीजा है कि दिनदहाड़े वारदात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed