{"_id":"687c909eeaca5953720b6020","slug":"up-cm-yogi-showered-flowers-on-kanwadis-in-meerut-said-action-will-be-taken-against-those-who-create-rucku-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में सीएम योगी ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, बोले- हुड़दंग मचाने, तोड़फोड़ करने वालों पर होगा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में सीएम योगी ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, बोले- हुड़दंग मचाने, तोड़फोड़ करने वालों पर होगा एक्शन
Sun, 20 Jul 2025 12:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:16 PM IST
सार
Meerut News: सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और हाईवे से कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्तों पर फूल बरसाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को सुगम यात्रा कराना हमारी प्राथमिकता है। मगर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ियों पर दोनों हाथों से फूल बरसाते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Kanwar Yatra 2025: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और तोड़फोड़ करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने का किसी को हक नहीं है।
विज्ञापन
कांवड़ियों पर बरसते फूल।
- फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम की शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा। दुल्हेड़ा चौकी के पास लगे स्टेज से सीएम ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। स्टेज पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, निवर्तमान दर्ज प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला, कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पवर्षा करते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक संगीत सोम को रोका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम योगी के हेलीकॉप्टर के उतरने का कार्यक्रम था। शोभित विवि के बाहर पूर्व विधायक संगीत सोम को रोक दिया गया। संगीत सोम अपनी गाड़ी से अंदर जाने के लिए अड़ गए, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस बीच संगीत सोम इधर उधर फोन घुमाते रहे। काफी देर खड़े होने के बाद वह अपनी गाड़ी से आगे चले गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम योगी के हेलीकॉप्टर के उतरने का कार्यक्रम था। शोभित विवि के बाहर पूर्व विधायक संगीत सोम को रोक दिया गया। संगीत सोम अपनी गाड़ी से अंदर जाने के लिए अड़ गए, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस बीच संगीत सोम इधर उधर फोन घुमाते रहे। काफी देर खड़े होने के बाद वह अपनी गाड़ी से आगे चले गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन