फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Class 9 student shot at school

यूपी: कक्षा 9 के छात्र को मारी गोली, कॉलेज में मची भगदड़

Mon, 14 May 2018 09:33 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 14 May 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
UP: Class 9 student shot at school
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद कॉलेज में भगदड़ मच गई। हमलावर का सुराग नहीं लगा है। छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहली गेट थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विकासपुरी, लिसाड़ी गेट निवासी अदनान (15) पुत्र शकील फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार दोपहर छुट्टी के बाद अदनान स्कूल परिसर में स्टैंड से अपनी साइकिल लेने जा रहा था। तभी अज्ञात युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दायी तरफ कंधे में लगी। साथी छात्रों ने शोर मचाया कि अदनान बेहोश हो गया। इसका पता लगने पर शिक्षक और कॉलेज प्रशासन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पढ़ें : अधिवक्ता ने 315 बोर के तमंचे से पत्नी के सीने में तो... खुद का उड़ाया भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र अदनान को जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बताकर उसे बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया। एसएसआई देहली गेट दिलशाद अहमद ने घायल छात्र के बयान दर्ज किए। एसएसआई के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई। लेकिन फिलहाल कुछ पता नहीं चला है। घायल छात्र और उसके परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed