फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Central Market called for indefinite closure, Meerut on 21st, 22nd, businessman's wife warns of suicide

UP: सेंट्रल मार्केट बेमियादी, 21, 22 को मेरठ बंद करने का आह्वान, व्यापारी की पत्नी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Sat, 14 Feb 2026 02:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Feb 2026 02:30 PM IST
सार

Meerut News: आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना की याचिका पर सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। 13 मार्च को अगली सुनवाई होनी है। इससे पहले आवास विकास की कोशिश ध्वस्तीकरण करने की है। इसी के विरोध में सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने सभा की।

विज्ञापन
UP: Central Market called for indefinite closure, Meerut on 21st, 22nd, businessman's wife warns of suicide
सभा में आत्महत्या की चेतावनी देतीं रजनी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी आवास एवं विकास परिषद द्वारा अपने व्यापार को उजाड़ने की तैयारी से आक्रोशित हैं। शनिवार को व्यापारियों ने आम सभा की और सेंट्रल मार्केट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने व 21, 22 फरवरी को पूरा मेरठ बंद करने का आह्वान किया। इस बीच व्यापारियों ने भाजपा के पुराने नेताओं के सामने भाजपा के खिलाफ टिप्पणी की तो वे असहज हो गए। शास्त्रीनगर समेत आसपास का अधिकांश इलाका भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। 
विज्ञापन

 

आमसभा में व्यापारियों ने कहा कि वे लंबे समय से भाजपा को वोट देते आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि उनका व्यापार समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। व्यापारियों ने हापुड़ अड्डे पर सरकारी जमीन पर बने बाजार को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए राहत की मांग की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। उन्होंने आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। गर्ग ने बताया कि सेंट्रल मार्केट के लिए नई भवन निर्माण एवं विकास उप-विधि तैयार की गई थी जिसमें 18 मीटर चौड़ी सड़क पर बाजार बसाया जा सकता था। 


 
विज्ञापन

उनका आरोप है कि अब इस प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि व्यापारियों को राहत मिलनी चाहिए। सतीश गर्ग ने यह भी कहा कि तत्कालीन कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बाजार को न तोड़ने का भरोसा दिलाया था। उनके लिखित आदेश के बावजूद आवास विकास विभाग बाजार को गिराने पर आमादा है।



 

ये तमाम मां-बहनों की लड़ाई: शैंकी वर्मा
सेंट्रल मार्केट में आयोजित आमसभा में व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने कहा कि ये लड़ाई व्यापारियों के साथ ही यहां बैठी तमाम बहनों की भी लड़ाई है। 22 को प्रधानमंत्री का मेरठ आगमन प्रस्तावित है। ऐसे में एक तरफ वे मेरठ में होंगे, दूसरी तरफ बंद होगा।

लोकेश खुराना की याचिका पर सुनवाई
लोकेश खुराना की याचिका पर 27 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई की थी। न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति संदीप मेहता द्वारा इस प्रकरण में छह हफ्ते में ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए हैं, जिसकी अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी। इससे पहले आवास विकास को कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट दर्ज करनी है। 

मोदी पर टिप्पणी, आत्महत्या की चेतावनी
इस दौरान अलका मखीजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की तो सभा में मौजूद भाजपाई असहज हो गए। मगर वे कुछ बोल भी नहीं पाए। वहीं व्यापारी की पत्नी रजनी शर्मा ने कहा कि यदि अब एक भी निर्माण पर हथौड़ा चला, वे आत्महत्या कर लूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed