{"_id":"612dfdafcfe7967e202251f6","slug":"up-catet-result-released-munir-anwar-of-pilibhit-became-topper-in-ug","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैटेट का रिजल्ट जारी: यूजी में पीलीभीत के मुनीर अनवर ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैटेट का रिजल्ट जारी: यूजी में पीलीभीत के मुनीर अनवर ने बाजी मारी
Tue, 31 Aug 2021 03:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 Aug 2021 03:30 PM IST
सार
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया था। परीक्षा का परिणाम अपने तय समय यानि 31 अगस्त को ही किया गया है।
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हॉस्टल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूजी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में पीलीभीत के मुनीर अनवर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर सुल्तानपुर के स्वपनिल वर्मा है। जबकि तीसरे स्थान पर बस्ती जिले के अनुराग श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
कैटेट परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के मौजूदगी में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्याल के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने जारी किया। इस दौरान बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीजी पाठयक्रम के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में कनौज की मोनिका वर्मा ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर कानपुर की सृष्टि सिंह रही, जबकि तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर बिहार की श्रेया रही।
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया था। परीक्षा का परिणाम अपने तय समय यानि 31 अगस्त को ही किया गया है। बताया कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का भी रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।