फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Budget proposal of 387 crore 62 lakhs passed, Minister said–Fearless Ramraj established in UP

Meerut: बैठक में 387 करोड़ 62 लाख का बजट प्रस्ताव पास, प्रभारी मंत्री बोले- यूपी में भयमुक्त रामराज स्थापित

Sat, 25 Mar 2023 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को जिला योजना की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले गुंडे माफिया भ्रष्टाचारी सभी योगी सरकार कि निगाहों में है किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
UP: Budget proposal of 387 crore 62 lakhs passed, Minister said–Fearless Ramraj established in UP
बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे योगी सरकार आई है, तब से गुंडे माफियाओं का राज खत्म हो गया है। अब उत्तर प्रदेश में भयमुक्त रामराज्य स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। वहीं उद्यमियों के लिए भी काफी योजनाएं संचालित हैं, जिसका लाभ उत्तर प्रदेश की जनता ले रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले गुंडे माफिया भ्रष्टाचारी सभी योगी सरकार कि निगाहों में है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान भी नियमित कराया जा रहा है। जो चीनी मिल जैसे बजाज, किनौनी मिल समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं। ऐसी चीनी मिल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। मेरठ के जिला अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं कि जनपद मेरठ में जो भी चीनी मिल समय से गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। उनके महाप्रबंधकों को बुलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kids Murder: पड़ोसनों ने हाथ-पैर पकड़े, सऊद ने तकिये से मुंह दबाकर मारे बच्चे, खौफनाक है डबल मर्डर का घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल पर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में दंगे होते थे और गुंडों को पनाह दी जाती थी। बसपा सरकार में जातिवाद और कांग्रेस में भ्रष्टाचार किया गया।

अब उत्तर प्रदेश में जहां पुलिस में महिलाओं की प्राथमिकता पर भर्ती की गई, वहीं किसानों को ट्यूबेल बिल खत्म करने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश में ब्लाक स्तर पर और ग्राम स्तर पर गौशाला बनाकर सभी बेसहारा गोवंश को संरक्षित किया जाएगा। इससे पूर्व सर्वसम्मति से 2022 व 23 की जिला योजना का 387 करोड़ 62लाख रुपये का बजट पास किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed