UP Budget 2020: योगी की झोली से रेपिड मेट्रो के लिए निकले 900 करोड़, राज्य स्मार्ट सिटी बनेगा मेरठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी की झोली से जहां दिल्ली मेरठ रेपिड मेट्रो के लिए 900 करोड़ मिले हैं। वहीं मेरठ को राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल करने की घोषणा भी की गई है।
सरकार ने प्रदेश में इनर रिंग रोड और बाईपास के लिए भी 170 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया है। इसमें मेरठ में भी इनर रिंग रोड का निर्माण किया जाना है। जिसका पोजेक्ट प्रशासन की तरफ से एनएचएआई को भेज दिया है।
पिछले दिनों प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मेरठ में इनर रिंग रोड बनाए जाने के लिए निवेदन किया था। इस बजट आवंटन के बाद मेरठ में भी इनर रिंग रोड बनाए जाने की संभावनाओं को मजबूती मिली है।
दिल्ली मेरठ रेपिड रेल के लिए एक बार फिर बजट में धन आवंटन के बाद निर्माण में गति आएगी। जिससे वर्ष 2025 में दिल्ली से मेरठ का सफर महज 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। रेपिड रेल चलने के बाद प्रतिदिन मेरठ से दिल्ली करीब सात लाख यात्री सफर करेंगे।
इससे पहले केंद्र सरकार के आम बजट में भी रेपिड रेल के लिए धन आवंटन की व्यवस्था की गई है। एनसीआरटीसी ने वर्ष 2023 तक दिल्ली से परतापुर तक रेपिड रेल चलाने का दावा किया है।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे को भी बजट में शामिल कर लिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा।
इसके अतिरिक्त वित्त मंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए। पुलिस फॉरेंसिक के लिए 20 करोड़ रुपये। डिफेंस एक्सपो में 3 एमओयू साइन किए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू किया।
कन्या सुमंगला योजना को 1200 करोड़: खन्ना
वित्त मंत्री ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना को 1200 करोड़ हैं, साइबर क्राइम के लिए तीन करोड़, कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू किया
तलाकशुदा महिलाओं को 500 रुपये प्रति महीने पेंशन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओ के लिए पेंशन की सुविधा मिलेगी। 500 रुपये प्रति महीने पेंशन दी जाएगी। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए 50 करोड़ और निर्माण के लिए 60 करोड़ की व्यवस्था की गई है।