जवान बेटे की मौत: बहन की डोली से पहले उठी इकलौते भाई की अर्थी, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, मचा कोहराम
Meerut News : गौरव तेज बुखार होने पर इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां चला गया। चिकित्सक ने गौरव को ड्रिप्स लगा दी। ड्रिप्स लगने से गौरव की हालत और बिगड़ती चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के फलावदा में कस्बा निवासी बुखार से पीड़ित युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। दो दिन बाद घर में बहन की शादी होने के चलते परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के पैठ बाजार निवासी नेपाल के पुत्र गौरव (21) को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। घर में शादी होने के चलते गौरव ठीक से बुखार का उपचार नहीं कर पाया। बताया गया कि बृहस्पतिवार को गौरव बहन की शादी के कार्ड बांटने में व्यस्त था। नौ दिसंबर को गौरव की बड़ी बहन की शादी है। उसकी बहन की हापुड़ से बरात आनी है।
बताया गया कि गौरव तेज बुखार होने पर इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां चला गया। चिकित्सक ने गौरव को ड्रिप्स लगा दी। ड्रिप्स लगने से गौरव की हालत और बिगड़ती चली गई। परिजन उसे लेकर मवाना पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'
वहीं, गौरव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुखार से युवक की मौत की खबर फैलते ही चर्चा बन गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में गौरव के शव का बृजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा