{"_id":"67a1e5b682e63c9f2800a868","slug":"up-bpharm-student-shot-in-meerut-his-fellow-student-committed-the-crime-out-of-rivalry-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क पर भिड़े 40 छात्र, धमकी पर छात्र बोला- मारके दिखा गोली... तो मार दी, चांटे का लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क पर भिड़े 40 छात्र, धमकी पर छात्र बोला- मारके दिखा गोली... तो मार दी, चांटे का लिया बदला
Tue, 04 Feb 2025 11:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:15 PM IST
सार
परीक्षितगढ़ के महेश कौशिक का बेटा कुश गंगानगर स्थित संस्थान में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर उसके सहपाठी गर्वित ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित गीतांजलि होटल के ठीक सामने छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट के बाद पथराव हुआ। तमंचे से एक छात्र को गोली मार दी। गोली लगने वाले छात्र गुट ने आरोपी को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। गंगानगर थाना पुलिस ने घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
किला परीक्षितगढ़ निवासी कुश कौशिक (30) पुत्र महेश गंगानगर स्थित संस्थान से एमसीए पासआउट है। जानकारी के अनुसार काफी समय से उसी के सहपाठी गर्वित से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को भी उनके बीच विवाद हुआ, जिसमें कुश ने गर्वित को चांटा मार दिया था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिवाइडर रोड स्थित गीतांजलि होटल के सामने दोनों गुटों के 35-40 युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट और पथराव हो गया। आसपास के दुकानदारों ने बचाव कराया, लेकिन मारपीट चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी गर्वित ने तमंचा निकाल लिया और कुश को गोली मारने की धमकी दी। कुश ने भी तांव में कह दिया, गोली मारकर दिखा। तभी गर्वित ने उसके दाएं पैर में गोली मार दी। गोली चलते ही गर्वित के साथी भाग गए। कुश के साथियों ने गर्वित को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद गर्वित वहां से भाग गया। उसका तमंचा मौके पर ही छूट गया। गंगानगर पुलिस ने आकर घायल छात्रों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस ने घायल कुश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।