फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BPED fitness test in CCSU under Question makes the process in doubt after viral video

यूपी: सीसीएसयू में बीपीएड फिटनेस टेस्ट में बड़ा खेल, वायरल वीडियो से संदेह में पूरी प्रक्रिया

Tue, 28 Aug 2018 03:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 28 Aug 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
UP: BPED fitness test in CCSU under Question makes the process in doubt after viral video
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीपीएड के एडमिशन के फिटनेस टेस्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिटनेस टेस्ट का एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इस वीडियो में एक छात्र बाधा दौड़ के पहले बैरियर पर ही फाउल करता नजर आ रहा है। इसके बाद भी एक्सपर्ट ने उसको पूरा टेस्ट क्लियर करा दिया है। ये तो एक मामले का वीडियो सामने आया है। ऐसे में पूरी प्रक्रिया ही संदेह के घेरे में आ गई है। जानें क्या है पूरा माजरा:-

विज्ञापन

चौ.चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड की सीटों पर प्रवेश के लिए फिटनेस टेस्ट 20 अगस्त से 24 अगस्त के बीच कैंपस के खेल मैदान पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुए थे। इसमें जिलेवार छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। छात्र-छात्राओं को फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी था।

इसको लेकर डॉ. डीडी यादव, डॉ. देवेंद्र प्रकाश और प्रो. जितेंद्र बालियान को प्रभारी बनाया गया था। इन्हीं की देखरेख में फिटनेस टेस्ट कराए गए। 21 अगस्त को हुए फिटनेस टेस्ट का एक वीडियो वायरल होने से पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसमें एक छात्र पहली ही बाधा पर अटक गया है। फाउल होने के बाद भी उसे शिक्षकों ने बाहर नहीं किया। जैसे-तैसे उसको पूरा फिटनेस टेस्ट पास करा दिया गया। इसका रिजल्ट दो-तीन में जारी किया जाना वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद की फिटनेस ठीक नहीं तो क्या करेंगे 

विश्वविद्यालय के एबीवीपी अध्यक्ष राकुल विकल का कहना है कि कॉलेजों में ऐसे छात्रों को बीपीएड में एडमिशन देने का क्या फायदा है जिनकी खुद की फिटनेट ठीक नहीं है। आगे चलकर ये अगर किसी कॉलेज में शिक्षक या कोच बन गए तो बच्चों को क्या पढ़ाएंगे। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों के सामने ये सारा फर्जीवाड़ा हुआ और वे चुप्पी साधे रहे। छात्रों का कहना है कि इस वीडियो में वहां खड़ा एक युवक गाली भी दे रहा है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेजों में बड़ी संख्या में ऐसे छात्रों को प्रवेश दिया जाने वाला है जिनकी फिटनेस ठीक नहीं है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed