बेटे को देख भर आईं पिता की आंखें, 15 साल पहले हुआ था लापता, पुलिस की मदद से मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में एक अनोखा मामला सामने आया जहां एक पिता और पुत्र ने लंबे समय बाद एक दूसरे से लंबे समय बाद मिले। इस मुलाकात में पुलिस ने अहम रोल अदा किया और युवक को उसके परिजनों से मिलाने में मदद की। दरअसल, युवक पंद्रह साल पहले फिरोजाबाद से लापता हो गया था जिसके बाद से परिवार वालों को उसका कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन मंगलवार को पुलिस की मदद से परिजनों को युवक से मिलने का मौका मिला। जानिए क्या था पूरा मामला:
15 साल पहले हुआ था लापता
फिरोजाबाद से 15 साल पूर्व लापता हुआ एक किशोर शामली के गढ़ीपुख्ता के मालैंडी में मिला। एएसपी के प्रयास से गढ़ीपुख्ता पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया। बाद में परिजन उसे अपने साथ ले गए। मंगलवार की सुबह रामबहादुर पुत्र बाबूराम, निवासी गांव बास देवाई जिला फिरोजाबाद कई लोगों के साथ एसपी ऑफिस पर पहुंचा। जहां उसने एएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात की।
रामबहादुर ने एएसपी को बताया कि उसका बेटा मुकेश 15 साल पूर्व घर से लापता हो गया था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। सोमवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई जिस पर मुकेश से बात हुई। मुकेश ने बताया कि वह शामली में है लेकिन उसके बाद से वह मोबाइल भी बंद है जिस पर बात हुई थी।
परिजनों ने एएसपी से युवक को बरामदगी की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले में संज्ञान लेकर तत्काल जिस नंबर से कॉल परिजनों के पास गई थी उसकी सीडीआर और लोकेशन निकलवा ली। पता चला कि वह कॉल गांव मालैंडी निवासी एक युवक के मोबाइल से की गई थी, जिस पर गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस तेजपाल पुत्र सुखबीर निवासी गांव बधेव के यहां पहुंची तथा मुकेश को बरामद कर लिया। तेजपाल के अनुसार यह उनके पास पिछले चार साल से नौकरी कर रहा है। बाद में युवक मुकेश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पिता से मिलकर रो पड़ा
पिता रामबहादुर ने जब मुकेश को देखा तो वह फफक फफक कर रो पड़ा। परिजनों के अनुसार जब वह घर से गया था उस समय उसकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। अब 30 वर्ष का हो चुका है। वह उसे पाने की उम्मीद खो बैठे थे, लेकिन शामली पुलिस के प्रयास से युवक अपने परिजनों से मिल सका।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/