{"_id":"5f1897428ebc3e638f566a9c","slug":"up-bodybuilding-secreatry-vinod-sharma-passed-away-meerut-news-mrt4925617133","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बॉडी बिल्डिंग सचिव विनोद शर्मा का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बॉडी बिल्डिंग सचिव विनोद शर्मा का निधन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के बॉडी बिल्डरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने वाले यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव विनोद शर्मा (60) का बुधवार को निधन हो गया। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पांडवनगर निवासी विनोद शर्मा खिलाड़ियों को स्ट्रॉयड और डोपिंग से बचाने के लिए प्रयासरत थे। 40 सालों से बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। जिला और प्रदेश एसोसिएशन में सचिव रहकर उन्होंने खिलाड़ियों को नए मुकाम पर पहुंचाया। वह शोभित विवि में स्पोर्ट्स एवं एडमिस्ट्रेशन ऑफिसर भी थे। जिला एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राघव ने बताया कि मंगलवार रात हार्टअटैक आने पर उन्हें जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह सूरजकुंड शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि खिलाड़ी के साथ विनोद शर्मा एक अच्छे इंसान थे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके घर सांत्वना देने शोभित विवि से शेखर बिजेंद्र, यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष विश्वास राव, फिरोज, पवन गोयल, राजेश चौधरी, पवन भार्गव, योगेश सिंह, सतीश पंडित, यशपाल यादव, नरेंद्र शर्मा, रमन शर्मा, अमरनाथ, सना, नौशाद, इरशाद, परवेज अख्तर, अरशद मक्की, सुहैल राणा, इरशाद, संजना दलक, राव बिलाल, कोच देवेंद्र, प्रीत आदि लोग पहुंचे।
मेरठ में खली को लेकर आये थे विनोद शर्मा
मेरठ। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अरशद मक्की ने बताया कि 20 साल पहले खली को मेरठ बुलाने में विनोद शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। वो प्रदेश भर में एक हजार बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं करा चुके थे। करीब पांच सौ जिम उनकी देखरेख में चलते थे। सभी जिम संचालक उनसे ही टिप्स लेते थे। उनके निधन पर परवेज अख्तर, हाफिज मासूम, सलीम, इरशाद, रहीस अहमद आदि ने दुख जताया।