{"_id":"67ba035375ff364fd70a1d32","slug":"up-boards-high-school-and-intermediate-examinations-from-tomorrow-meerut-news-c-72-1-mct1004-129268-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जनपद में 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्रों को लीक होने से बचाने के लिए स्ट्रांग रूम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर निगाह रखी जाएगी।
9671 परीक्षार्थी मेरठ में देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले के 102 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 39432 व इंटरमीडिएट के 40239 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों को नौ जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक केंद्र पर 102 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। छह सचल दल का गठन किया गया है। प्रधानाचार्य व वरिष्ठ अध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य विद्यालय से वाह्य केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
सिर्फ प्रयागराज में स्थगित है 24 की परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक महाकुंभ के कारण केवल प्रयागराज जनपद में 24 फरवरी की परीक्षा स्थगित रहेगी। मेरठ समेत अन्य जनपदों में निर्धारित समय पर परीक्षाएं होंगी। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के उपसचिव प्रशासन रविंद्रपाल सिंह के अनुसार परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।