फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP board: Result of post book evaluation will result in delay, impact on session

यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन रुकने से रिजल्ट होगा लेट, सत्र पर पड़ेगा असर

Thu, 19 Mar 2020 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
UP board: Result of post book evaluation will result in delay, impact on session
यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन रुकने से रिजल्ट होगा लेट, सत्र पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के कारण यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से रुक गया। पांचों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यहां छह लाख से ज्यादा कॉपियां जांची जानी हैं, जिनमें से सिर्फ 53 हजार कॉपियां ही चेक हो पाई हैं।

फिलहाल आदेशानुसार तीन अप्रैल से कॉपियां फिर से जांची जानी हैं। अगर तारीख आगे नहीं बढ़ाई गई तो भी रिजल्ट देरी से आएगा, जो मई के आखिरी सप्ताह तक हो सकता है। अगर मूल्यांकन की तारीख और बढ़ गई तो रिजल्ट और भी खिसक सकता है। इसके अलावा पढ़ाई का सत्र भी बढ़ाया जा सकता है। जिले में 5 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जीआईसी, एसडी सदर, सेंट जोजफ, राम सहाय इंटर कॉलेज और केके इंटर कॉलेज हैं। यहां कुल 6 लाख 10 हजार 534 कॉपियों का मूल्यांकन होना है, यहां करीब ढाई हजार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शासन के निर्देशों को भेज दिया गया है। एसएसपी को पत्र लिखा गया है कि मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कई परीक्षक पहुंचे मूल्यांकन केंद्र
कई परीक्षक ऐसे भी रहे जिन्हें मूल्यांकन रोके जाने की जानकारी नहीं थी। वे केंद्र पहुंच गए। वहां जाकर उन्हें जानकारी हुई तो घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed