{"_id":"6a4d1b90e2910f099f06d668","slug":"up-board-process-for-determining-exam-centers-to-begin-on-the-20th-meerut-news-c-72-1-mct1014-155838-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की निर्धारण की प्रक्रिया 20 से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की निर्धारण की प्रक्रिया 20 से होगी शुरू
विज्ञापन
- विद्यालय, शिक्षण और परिणाम के स्तर पर तय होंगे मेरिट के अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष-2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। इस बार केंद्र निर्धारण ऑनलाइन होगा। निर्धारित मानकों पर विद्यालयों की मेरिट तैयार होगी। इसके अनुसार केंद्रों का चयन किया जाएगा। प्रधानाचार्यों ने परिषद की वेबसाइट पर आधारभूत जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट बनेगी।
मेरिट निर्धारण में विद्यालय श्रेणी, शैक्षणिक स्तर, आधारभूत सुविधाएं और पिछले वर्षों के परिणाम को आधार बनाया जाएगा। इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय को 20 अंक, हाईस्कूल स्तर के विद्यालय को 10 अंक मिलेंगे। राजकीय विद्यालय को 50, सहायता प्राप्त विद्यालय को 40 और स्ववित्तपोषित विद्यालय को 20 अंक दिए जाएंगे। वहीं, 500 परीक्षार्थियों की क्षमता वाले विद्यालय को 10 अंक, 750 क्षमता वाले को 20 और एक हजार या उससे अधिक क्षमता वाले विद्यालय को 30 अंक मिलेंगे। अध्ययन-अध्यापन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने तथा स्मार्ट क्लास संचालित होने पर भी 10-10 अंक प्रदान किए जाएंगे।
वर्ष-2026 में केंद्र रहे विद्यालयों को 20 अतिरिक्त अंक मिलेंगे। यदि हाईस्कूल या इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत या उससे अधिक रहा है तो प्रत्येक श्रेणी में 10-10 अंक दिए जाएंगे। जनपद स्तरीय टॉप-10 सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कराने वाले विद्यालय को 10 अंक तथा राज्य स्तरीय टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाले विद्यालय को 20 अंक प्रदान किए जाएंगे। विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति कम से कम 180 कार्य दिवस तक ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होने पर भी 20 अंक का प्रावधान किया गया है। परिषद का उद्देश्य पारदर्शी और मानक आधारित प्रक्रिया के जरिये परीक्षा केंद्रों का चयन करना है।