Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board exams will be held at 98 examination centres.

Meerut News: 98 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Wed, 31 Dec 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams will be held at 98 examination centres.

विज्ञापन
मेरठ। इस बार जिले के 98 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा होगी। इस वर्ष दसवीं में 38,882 और बारहवी में 38,378 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दसवीं में 19,868 संस्थागत बालक और 19, 894 बालिका शामिल होंगी। 87 बालक और 33 व्यक्तिगत छात्राएं हैं। कक्षा 12 में 20,006 संस्थागत बालक और 17,220 बालिकाएं हैं। 842 बालक और 310 संस्थागत बालिकाएं शामिल हैं। पिछले साल 102 केंद्रों पर कुल 79,674 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।
यह जानकारी बोर्ड की ओर से जारी प्रोविजनल केंद्र सूची से सामने आई है। पिछले वर्ष 2025 की परीक्षाओं में मेरठ में 102 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार संख्या में मामूली कमी आई है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जिलावार प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है। छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं संबंधित स्कूल इस सूची को देखकर अपनी केंद्र आवंटन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी जोरों पर है। 2025 में मेरठ जिले में लगभग 79,674 परीक्षार्थी 102 केंद्रों पर शामिल हुए थे। बोर्ड ने नकल रोकथाम के लिए सख्त इंतजाम किए हैं, जिसमें सीसीटीवी निगरानी, फेयर कॉपी जांच और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी में दो चरणों में होंगी। मेरठ में दूसरे चरण में होंगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें। केंद्र की जानकारी पहले से जांच लें और परीक्षा नियमों का पालन करें। बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित कार्य की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed