फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board exam today, officers will welcome with flowers

Meerut News: यूपी बोर्ड परीक्षा आज, फूल बरसाकर स्वागत करेंगे अफसर

Tue, 17 Feb 2026 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam today, officers will welcome with flowers
जिले के 98 परीक्षा केंद्रों पर 77 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, 9 जोन, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
विज्ञापन

-हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती
-कंट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होने जा रही है जो 12 मार्च तक चलेंगी। जिले के 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 77,270 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए नौ जोनल, 21 सेक्टर एवं 98 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। छह सचल दल दल बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की 24 घंटे सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमकार शुक्ला ने बताया कि शिक्षा अधिकारी पीएम श्री राजकीय विद्यालय में सुबह 7:30 बजे बोर्ड परीक्षार्थियों का फूल बरसाकर स्वागत करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका प्रभारी रेखा यादव और रेनू, सह प्रभारी रनिल चौधरी को बनाया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.30 से दोपहर 11.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली की दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया गया। अंतिम दिन पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में समेत जिले के सभी 98 केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाएं जमा करने के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज को संकलन केंद्र बनाया गया है।परीक्षा के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी का कहना है कि यदि परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खो जाता है तो केंद्र व्यवस्थापक अनुक्रमांक सूची से उसका मिलान सुनिश्चित कर लें। परीक्षार्थी से लिखित अनुबंध पत्र प्राप्त कर उसे एक प्रश्न पत्र या अधिकतम एक विषय में परीक्षा देने के लिए नितांत औपबंधिक प्रवेश दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल संस्थागत 38,762
व्यक्तिगत परीक्षार्थी- 120
इंटरमीडिएट संस्थागत- 37,226
व्यक्तिगत परीक्षार्थी- 1162
परीक्षा केंद्र में ये लेेकर न जाएं
मोबाइल फोन, डिजिटल वाच, कैलकुलेटर, कोई सामग्री मुद्रित अथवा हस्तलिखित सामग्री, इलेक्ट्रानिक गैजेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed