फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: Evaluation of high school and intermediate answer sheets from today

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से

Wed, 19 Mar 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of high school and intermediate answer sheets from today
- क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत 58 मूल्यांकन केंद्र, मेरठ जनपद में पांच केंद्र बने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी बाेर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बुधवार से शुरू होगा। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मेरठ जनपद में पांच केंद्रों पर 2240 परीक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मंगलवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उपप्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
यूपी बोर्ड 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से शुरू होगा और दो अप्रैल तक मूल्यांकन किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के अंतर्गत 17 जिलों में 58 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मेरठ जनपद में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ, एनएएस इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज सदर, डीएन इंटर कॉलेज और एसएसडी इंटर कॉलेज लालकुर्ती को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर 2240 परीक्षक कॉपियों को जांचेंगे।
विज्ञापन

उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ समेत सभी केंद्रों पर मंगलवार को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में उप प्रधान परीक्षकों एवं परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जीआईसी के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जीआईसी के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह एवं पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ऋषिपाल, सहायक पर्यवेक्षक मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से रहेगी निगरानी
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से मूल्यांकन कार्य पर निगरानी रखी जाएगी। जिला स्तर, बोर्ड स्तर, मुख्यालय स्तर और राज्य मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। केंद्रों पर उपप्रधान परीक्षक व परीक्षकों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में बीएनएस की धारा 163 लागू रहेगी। मूल्यांकन केंद्रों पर अवांछनीय तत्वों की निगरानी के लिए एलआईयू अथवा सादी वर्दी में सिपाही तैनात किए जाएंगे।



निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। परीक्षकों व कर्मचारियों को मूल्यांकन केंद्रों के अंदर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। -कमलेश कुमार, क्षेत्रीय बोर्ड सचिव मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed