{"_id":"6a47db5ad0f21e6274006428","slug":"up-board-compartment-and-improvement-exams-will-be-held-on-the-28th-meerut-news-c-72-1-mct1014-155654-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 28 को होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 28 को होंगी
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। सभी परीक्षाएं 28 जुलाई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।
हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक की जाएगी। जिला मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। बोर्ड ने सभी जिलों को परीक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
सभी कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्रों को मुख्य परीक्षा की तरह डबल लॉक वाली स्ट्रांग रूम अलमारी में सुरक्षित रखा जाएगा। प्रश्नपत्रों के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीसीटीवी निगरानी के बीच ही खोले और वितरित किए जाएंगे।