फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up board cacealed the recognition of 3 schools

तीन विद्यालयों की मान्यता होगी समाप्त

Wed, 03 Jul 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
up board cacealed the recognition of 3 schools
मेरठ। यूपी बोर्ड से संबद्ध तीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त होगी। ये विद्यालय हैं, नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज रजबन, विवेकानंद हायर सेकेंड्री स्कूल ब्रह्मपुरी और नूतन पब्लिक स्कूल वसुंधरा कालोनी शास्त्रीनगर। इन स्कूलों में कम से कम दो सत्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों का पंजीकरण शून्य रहा है। बोर्ड ने वर्ष 2014 से 2019 तक 6 वर्ष की परीक्षाओं में विद्यालय वार छात्र छात्राओं के पंजीकरण का परीक्षण करने के निर्देश दिए थे। ऐसे विद्यालयों की जांच रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन

मध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमानुसार जिन विद्यालयों में दो सत्रों में छात्र संख्या शून्य रहेगी, उनकी मान्यता समाप्त मानी जाएगी। प्रदेश में कुल 427 विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं। बोर्ड ने डीआईओएस को ऐसे विद्यालयों के बारे में जानकारी देने का प्रोफार्मा भेजा था। डीआईओएस की तरफ से निरीक्षण कर उसे भरकर भेजा जाना था। डीआईओएस गिरजेश चौधरी का कहना है कि विद्यालयों का निरीक्षण कर बोर्ड को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

तीन विद्यालयों और किए गए थे चिन्हित
तीन और विद्यालयों को चिन्हित किया गया था। हालांकि उनमें मान्यता को लेकर अलग तरह का मामला है। दरअसल, राजकीय हाईस्कूल जड़ौदा अब इंटरमीडिएट होने जा रहा है, उसकी बिल्डिंग तैयार है। राजकीय विद्यालयों को एडेड या वित्तविहीन की तरह मान्यता नहीं दी जाती है। शांति देवी इंटर कॉलेज नंगला को पिछले साल ही मान्यता मिली है, लिहाजा वह इस श्रेणी में नहीं आ रहा है। तीसरा मीनाक्षी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर अब सीबीएसई हो गया है, इसलिए वह यूपी बोर्ड से संबद्ध नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed