फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: Application for improvement and compartment started

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू

Thu, 06 Aug 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Application for improvement and compartment started
यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 20 अगस्त अंतिम तारीख है। बुधवार को डीआईओएस कार्यालय से यह आदेश सभी स्कूलों में भेज दिया गया। साल 2019-20 की परीक्षा में मेरठ में 3887 हाईस्कूल और इंटर में 5691 विद्यार्थी फेल हुए थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल परीक्षार्थी अब कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकेंगे, उन्हें पूरी परीक्षा दोबारा नहीं देनी होगी। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को पहली बार बोर्ड प्रशासन ने यह मौका दिया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये और प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति संलग्न करके देंगे। इंप्रूवमेंट के तहत फेल परीक्षार्थी एक विषय और कंपार्टमेंट में परीक्षार्थी फेल दो विषयों में से किसी एक विषय में आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से इंटर की परीक्षा में मानविकी, विज्ञान और कामर्स वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक व दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र में और व्यावसायिक वर्ग के लिए निर्धारित ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का शुल्क 306 रुपये है।
विज्ञापन

अब 31 अगस्त तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 में प्रवेश की तारीख बढ़ा दी है। अब 31 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। पहले यह तारीख पांच अगस्त थी। क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सिंह सुमन ने बताया कि फीस जमा करने से लेकर बोर्ड वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण अपलोड करने एवं संशोधन करने की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का शुल्क 501 और इंटर का 601 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से निर्धारित अंतिम तिथियां
कक्षा 10 व 12 में प्रवेश की तिथि - 31 अगस्त
प्रधानाचार्य द्वारा कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि - 7 सितंबर
छात्रों का विवरण और शुल्क सूचना वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि - 21 सितंबर
100 रुपये विलंब शुल्क के साथ चालान जमा करने की तिथि - 24 सितंबर
वेबसाइट पर अपलोड छात्रों का विवरण चेक करने की तिथि - 25 सितंबर से 4 अक्तूबर
अपलोड विवरण में संशोधन की तिथि - 5 अक्तूबर से 14 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed