फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: 248 students left the exam on the very first day

यूपी बोर्ड : पहले ही दिन 248 ने विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 248 students left the exam on the very first day
मवाना। नगर में चार परीक्षा केंद्रों पर पहले ही दिन प्रथम पाली में हाई स्कूल में 150 और द्वितीय पाली इंटरमीडिएट में 98 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार से परीक्षाओं का शुभारंभ हुआ। एएस इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम पाली में 750 में से 678 ने परीक्षा दी। 72 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में 341 में से 299 ने परीक्षा दी और 42 छात्रों ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन

नवजीवन किसान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन शरणवीर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 452 में से 432 ने परीक्षा दी और 20 ने परीक्षा से किनारा किया। जबकि दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में 474 में से 457 बच्चे उपस्थित रहे और 17 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

कृषक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के प्रथम पाली में 748 में से 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। जबकि द्वितीय पाली इंटरमीडिएट में 713 में से 26 अनुपस्थित रहे। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य जगमाल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल प्रथम पाली में 339 में से 12 विद्यार्थी तथा द्वितीय पाली इंटरमीडिएट में 93 में से 03 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोेर्ड : परीक्षार्थियों पर की पुष्प वर्षा
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा की गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल ओंकार शुक्ल ने छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रथम पाली में हाई स्कूल हिंदी की परीक्षा से पूर्व जनपदीय पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार उपाध्याय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं का तिलक उत्सव कर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। द्वितीय पाली का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल द्वारा फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह, कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, निष्ठा, अर्चना तिवारी, नमिता सैनी आदि ने तिलक एवं पुष्प वर्षा की।
परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शैलत, सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार कनौजिया, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशा भारती उपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा एक महोत्सव की तरह मेरठ मंडल में आयोजित कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के सम्मान से परीक्षा के तनाव में कमी आएगी। परीक्षा से पूर्व यदि तनाव कम हो जाता है तो छात्र-छात्रा द्वारा की गई मेहनत का शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त होता है। छात्र-छात्राओं को टाॅफी भी बांटी गई। केंद्र पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अरुण कुमार द्वारा परीक्षा के दौरान एक एंबुलेंस तथा चिकित्सक की टीम मौजूद रही।


सघन तलाशी के बाद केंद्र में मिला प्रवेश
मुंडाली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की नजर में आयोजित की गई। गेट पर ही सघन तलाशी के विद्यार्थियों को देखकर काॅलेज के परीक्षा कक्ष में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। बीएमएम इंटर काॅलेज मऊखास में प्रथम पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 446 छात्र-छात्राओं में से 414 ने परीक्षा दी और 32 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में द्वितीय पाली की परीक्षा में 561 छात्र-छात्राओं में से 522 ने परीक्षा दी और 39 अनुपस्थित रहे। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर काॅलेज माछरा में प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 536 छात्र-छात्राओं में से 502 ने परीक्षा दी और 34 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पॉली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 538 पंजीकृत थे, जिसमें 476 ने परीक्षा दी और 62 अनुपस्थित रहे। एसएसवी इंटर काॅलेज मुरलीपुर में प्रथम पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में 470 छात्र-छात्राओं में से 454 ने परीक्षा दी और 16 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पॉली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 440 छात्र-छात्राओं में से 424 ने परीक्षा दी और 16 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed