फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: 10.34 lakh candidates in Meerut region, collection centers set up in every district

यूपी बोर्ड : मेरठ क्षेत्र में 10.34 लाख परीक्षार्थी, हर जिले में संकलन केंद्र बनाए

Sat, 14 Feb 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 10.34 lakh candidates in Meerut region, collection centers set up in every district
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में 10 लाख 34 हजार परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। इनमें दसवीं के 5 लाख 30 हजार 668 और बारहवीं के 5 लाख 4 हजार 70 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपियों) की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रत्येक जिले में एक संकलन केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा के बाद रोजाना उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और 24 घंटे पुलिस बल की निगरानी में कॉपियां सुरक्षित रखी जाएंगी। यह कदम नकल, पेपर लीक या किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अधीन आने 17 जिलों में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली हैं। इन सभी जिलों में एक-एक संकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं संकलन केंद्र
आगरा : राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज
फिरोजाबाद : डीएवी इंटर कॉलेज
मैनपुरी : राजकीय इंटर कॉलेज
एटा : राजकीय इंटर कॉलेज
मथुरा : वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज
अलीगढ़ : नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज
हाथरस : सरस्वती इंटर कॉलेज
कासगंज : बीएवी इंटर कॉलेज
बुलंदशहर : राजकीय इंटर कॉलेज
गाजियाबाद : शंभू दयाल इंटर कॉलेज
गौतमबुद्धनगर : राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा सेक्टर 12
मेरठ : राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल
बागपत : श्री यमुना इंटर कॉलेज
हापुड़ : श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज दिल्ली रोड
मुजफ्फरनगर : राजकीय इंटर कॉलेज
सहारनपुर : राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट
शामली : राष्ट्रीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed