{"_id":"5f95af3f8ebc3e9c055bcc69","slug":"up-bijnor-police-arrested-man-who-does-threatening-call-of-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : खुद को आतंकवादी बता कर हमले की धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : खुद को आतंकवादी बता कर हमले की धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 25 Oct 2020 10:30 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
यूपी के बिजनौर में खुद को आतंकवादी बताकर हेल्पलाइन नंबर पर आतंकी हमले की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे और शनिवार सुबह सवा दस बजे एक मोबाइल नंबर से पीआरवी 112 मंडावर पर फोन कर खुद को आंतवादी बता हमला करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पूछताछ में पुलिस आरोपी ने अपना नाम अनीफ उर्फ अली पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी इनामपुरा थाना मंडावर जिला बिजनौर बताया है। आरोपी तीन महीने पहले फिरौती मांगने के आरोप में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन