फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Big action of MDA in Hastinapur, bulldozer removed illegal construction encroachment

Meerut: हस्तिनापुर में MDA की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

Thu, 25 Aug 2022 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Aug 2022 05:24 PM IST
सार

हस्तिनापुर में नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया।

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गुरुवार को मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। अधिकारियों के बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर टीम का विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली। कई कॉलोनियों में अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


हस्तिनापुर कस्बे में लगातार अतिक्रमण किए जाने की खबर शासन प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचने के बाद अब अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इसी अभियान के तहत एमडीए की टीम ने हस्तिनापुर पहुंचकर मुख्य मार्ग पर काटी गई अवैध कॉलोनियों के अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


हस्तिनापुर में नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। हस्तिनापुर से मवाना की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर कॉलोनाइजर द्वारा दो कॉलोनियों का हाल ही में निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: महंगाई पर हल्ला बोल, दिल्ली में चार सितंबर को कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

इन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और सड़क की ओर एमडीए की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। इसकी शिकायत कस्बे के लोगों ने एमडीए के अधिकारियों से की जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को बड़ी  कार्रवाई की। जेसीबी मशीन से सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इससे कस्बे के लोगों में हड़कंप मच गया।

उधर, एमडीए के अधिकारियों ने बताया कि हस्तिनापुर में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को चिन्हित किया जा रहा है। इन पर जल्द ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मवाना रोड पर गणेशपुर के समीप दो कॉलोनाइजर की कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई के बाद अन्य कॉलोनाइजर भी भयभीत हैं। बता दें कि हस्तिनापुर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत लगातार अधिकारियों से लंबे समय से की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed