{"_id":"66964c117a09ed3ebc00492f","slug":"up-big-action-by-ssp-in-meerut-10-policemen-posted-at-partapur-police-station-on-line-duty-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में एसएसपी विपिन ताडा की बड़ी कार्रवाई, परतापुर थाने में तैनात 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में एसएसपी विपिन ताडा की बड़ी कार्रवाई, परतापुर थाने में तैनात 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Tue, 16 Jul 2024 04:02 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:02 PM IST
सार
मेरठ में एसएसपी विपिन ताडा ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने परतापुर थाने के 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसएसपी विपिन ताडा ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने मंगलवार को परतापुर थाने में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि एसएसपी ने सीओ से सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट मांगी थी। इसके आधार पर एसएसपी विपिन ताडा ने यह बड़ा एक्शन लिया है।
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में आरक्षी सुमित तेवतिया, आरक्षी अनुज तोमर, आरक्षी गौरव तेवतिया, आरक्षी चंद्रवीर, आरक्षी चालक राजीव मलिक, मुख्य आरक्षी राजीव मिश्रा, आरक्षी सुधीर कुमार, मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, मुख्य आरक्षी नरेश कुमार और मुख्य आरक्षी मानवेंद्र शामिल है।
विज्ञापन